सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया चौ. चरणसिंह का जन्मदिवस

सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया चौ. चरणसिंह का जन्मदिवस
  • सहारनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा व देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा चौ.चरण सिंह के आदर्शों व सिद्धान्तों को अपनाकर समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उनके सिद्धान्तों व आदर्शों को वर्तमान परिस्थितियों में जरूरी बताते हुंए उन्हें अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि चौ.चरण सिंह देश के किसानों व मजदूरों के मसीहा थे, जिन्होंने आजीवन किसानों व मजदूरों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान परिस्थितियों में सभी समस्याओं का समाधान चौ. चरण सिंह के आदर्शों व सिद्धान्तों को अपनाकर ही किया जा सकता है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी चौ.चरण सिंह के आदर्शों का अनुसरण कर रही है। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग व पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि देश में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा पूंजीपंूतियों के हितों की रक्षा के लिए किसान व मजदूरों का उत्पीडन व शोषण किया जा रहा है जो कि देशहित में नहंी है।

उन्होंने भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए देश के किसान व मजदूरों के उत्थान के बिना देश की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि वह चौ. चरण सिंह के आदर्शों व समाजवादी पार्टी की नीतियों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें। पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान व रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसबीर सिंह वाल्मीकि व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाडा ने कहा कि चौ.चरण सिंह वास्तव में दलित, मजदूर,शोषित व पीडित समाज के मसीहा थे, जिन्होंने आजीवन मूल्यों व सिद्धांतों की राजनीति की तथा कभी भी सिद्धांतों के साथ समझौता नहंी किया।उन्होंने कहा कि चौ.चरण सिंह की नीतियों व आदर्शों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौ.प्रवीन बांदूखेडी, जिला उपाध्यक्ष सुहेल राणा मीडिया प्रभारी राव वजाहत, जिला सचिव कुलदीप यादव, जिला सचिव राजेश सैनी बडकला, एस.सी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक, सपा महानगर अध्यक्ष मौ.आजम शाह, महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन लता, मांगेराम कश्यप, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सुहैल राणा, हसीन कुरैशी, हनीफ तेली, हरपाल वर्मा, इरशाद सलमानी, संदीप उर्फ अच्छन यादव, नदीम कुरैशी, अमित खारी, एहतेशाम, फैसल सलमानी, राजबीर सिंह यादव, रामाशीष यादव, कुवरपाल सिंह गुर्जर, दीपक यादव, संजय चौधरी, सुमित प्रधान, प्रवीन प्रधान, नरेश पंवार, प्रदीप चौधरी, जमाल साबरी, राव मसीउल्ला खान, नवाब गुर्जर, सतनाम सिंह, वेदपाल पटनी, उमर मलिक, सोम यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।