• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

शिंदे गुट पर संजय राउत का तंज- 11 जुलाई तक गुवाहाटी में करें आराम, महाराष्ट्र में नहीं है उनका कोई काम

  • June 28, 2022
शिंदे गुट पर संजय राउत का तंज- 11 जुलाई तक गुवाहाटी में करें आराम, महाराष्ट्र में नहीं है उनका कोई काम
  • एकनाथ शिंदे के गुट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसा। राउत ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश 11 जुलाई तक गुवाहाटी में ही उन्हें आराम करने के लिए दिया गया है। उनके लिए महाराष्ट्र में कोई काम नहीं है।

मुंबई। एकनाथ शिंदे के गुट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने तंज कसा। राउत ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश 11 जुलाई तक गुवाहाटी में ही उन्हें आराम करने के लिए दिया गया है। उनके लिए महाराष्ट्र में कोई काम नहीं है।

शिंदे गुट की बैठक आज 

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिख 22-24 जून तक राज्य सरकार द्वारा जारी सभी सरकारी प्रस्तावों और परिपत्रों की पूरी जानकारी मांगी है। बता दें कि गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे गुट की आज बैठक है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में एकनाथ शिंदे गुट महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सरकार बनाने पर मंथन कर सकता है।

शिंदे के खिलाफ याचिका 

शिवसेना के बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोमवार को बांबे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। उन पर राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा करने और सरकार में आंतरिक अव्यवस्था भड़काने का आरोप है। राज्य के सात निवासियों की ओर से शिंदे के खिलाफ यह याचिका दायर की गई है। इसमें कर्तव्यों की चूक और नैतिक रूप से गलत कार्यो के लिए विद्रोही नेताओं के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट से राहत 

दरअसल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिवसेना के विद्रोही विधायकों को बड़ी राहत मिल गई। उनपर से अयोग्यता का खतरा फिलहाल टल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के 16 विद्रोही विधायकों को डिप्टी स्पीकर द्वारा भेजे गए अयोग्यता नोटिस का जवाब देने की समय सीमा 12 जुलाई तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही विद्रोही गुट के मुखिया एकनाथ शिंदे और अन्य विद्रोही विधायकों की ओर से दाखिल याचिकाओं पर महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र सरकार, अजय चौधरी, सुनील प्रभु, केंद्र सरकार व महाराष्ट्र के डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से 39 विद्रोही विधायकों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है। कोर्ट मामले पर 11 जुलाई को फिर सुनवाई करेगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

  • March 29, 2026
‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ

  • March 29, 2026
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026
  • ‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’ March 29, 2026
  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez