सहारनपुर महानगर में चला सैनेटाइजेशन का महाअभियान

सहारनपुर महानगर में चला सैनेटाइजेशन का महाअभियान
Sanitation Campaign
  • मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने की हरी झंडी दिखाकर घंटाघर से अभियान की शुरुआत

सहारनपुर [24CN] । वैश्विक महामारी कोरोना से सहारनपुर को बचाने के लिए नगर निगम ने रविवार को पूरे महानगर में विशेष सफाई, चूना व मेलाथियान छिडक़ाव और सैनेटाइजेशन का महाअभियान चलाया। अभियान की शुरुआत मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने घंटाघर से हरी झंडी दिखाकर की। इसके अलावा सभी कंटेनमेंट जोन की बैरिकेटिंग करते हुए उन क्षेत्रों में भी विशेष रुप से चूने व सैनेटाइजर का छिडक़ाव किया गया। कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम द्वारा रविवार सुबह नौ बजे घंटाघर से पूरे महानगर के लिए सैनेटाइजेशन का महाअभियान शुरु किया गया।

निगम के दो दर्जन से अधिक वाहनों के अलावा फायर बिग्रेड के भी कुछ वाहन अभियान में शामिल रहे। सैनेटाइज करने वाले वाहनों का ये काफिला घंटाघर से नेहरु मार्किट, भगतसिंह चौक, पुल खुमरान, पुरानी चुंगी, भारत माता चौक, नुमाईश कैंप, बेरीबाग, लिंक रोड, जेल चुंगी, होटल क्लार्क, अस्पताल पुल, कचहरी, दिल्ली रोड, हसनपुर चुंगी, आईटीसी रोड, गोलकोठी, धोबी घाट, बेहट अड्डा, नवाब गंज, नेहरु मार्किट, घंटाघर पहुंचा। इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों, सरकारी भवनों को सैनेटाइज किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हर रोज 9 वार्डो तथा कंटेनमेंट जोन के क्षेत्रों को सैनेटाइज किया जा रहा है लेकिन आज पूरे महानगर को सैनेटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा चूना, मेलाथियान व एंटी लार्वा आदि का भी छिडक़ाव किया जा रहा है। जिन गलियों में वाहन नही जा पा रहे हैं वहां निगम कर्मचारी हैंड मशीनों से सैनेटाइज कर रहे हैं। नगरायुक्त ने बताया कि निगम का पूरा प्रयास है कि कोरोना महामारी से शहर को बचाने के लिए महानगर में सफाई के अलावा चूने व सैनेटाइजर का छिडक़ाव कराया जाये।

उन्होंने लोगों से मुंह पर मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करने और इस अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया महानगर में 342 कन्टेनमेंट जॉन हैं.वहां बेरिकेटिंग करायी गयी है। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि एक बार फिर जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर आयी है उसे देखते हुए निगम की पूरी कोशिश है कि इसे सहारनपुर में बढऩे से रोका जाए। सहारनपुर की जनता, पार्षदों और निगम कर्मचारियों के सहयोग से हमने पहले भी कोरोना से जंग जीती थी और हम इस बार भी जीतेंगे। मेयर वालिया ने शासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील लोगों से की है।

संक्रमित वार्डो में चला विशेष अभियान…..कोरोना संक्रमित वार्डो में अलग से विशेष अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि वार्ड 02 पिंजौरा बादशाहपुर, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 04 मौहम्मदपुर माफी, वार्ड 11 मवीकलां, वार्ड 16 नवीननगर, वार्ड 24 गोविंदनगर, वार्ड 37 गिल कॉलोनी, वार्ड 39 नाजिरपुरा, वार्ड 48 आवास विकास, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड, वार्ड 55 चंद्रनगर, वार्ड 38 न्यू माधोनगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 21 हिम्मत नगर, वार्ड 9 ग्वालिरा, वार्ड 15 शारदानगर उत्तरी, वार्ड 53 प्रतापनगर जैनबाग, वार्ड 46 मोहित विहार के अतिरिक्त आंशिक रुप से संक्रमित वार्डो 03, 09, 10, 12, 15, 18, 25, 33, 34, 41, 56 व 57 के अतिरिक्त वार्ड नंबर 06, 07,13,17,19, 22 ,23, 27, 28, 29, 30, 32, 42, 45, 47, 51, 52, 58, 59, 69 व वार्ड 70 के कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों को भी सैनेटाइज किया गया। इसके अलावा निगम द्वारा लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति प्रचार वाहनों से जागरुक भी किया गया।