shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर की टीम ने किया उपविजेता के खिताब पर कब्जा

सहारनपुर की टीम ने किया उपविजेता के खिताब पर कब्जा
  • सहारनपुर में प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता की उपविजेता टीम के खिलाड़ी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उ.प्र. जूडो संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम ने 10 पदक हासिल कर बालक वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल कर लिया।

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी में 17 से 20 नवम्बर तक आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल से 9 बालक एवं 5 बालिकाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 14 में से 10 जूडोकाओं ने पदक हासिल किए और बालक वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। पदक विजेता खिलाडिय़ों में मौ. जैद व अर्श सिद्दीकी ने स्वर्ण पदक, सान्या कपूर व प्रीति यादव ने रजत पदक तथा पीयूष वर्मा, शास्वत सिंह, मृदुल काम्बोज, पारस कश्यप, प्रज्ञा वर्मा, रूहानी वाधवा ने कास्य पदक शामिल हैं।

खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर टीम मैनेजर किरण गौतम, तान्या सेठ, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, जूडो संघ के संरक्षक्ष ए. सी. गुप्ता, अध्यक्ष डा. सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज ंसल, पंकज मल्होत्रा, दलीप वर्मा, सुनील गोयल, अनिल अग्रवाल, लार्ड महावीरा की प्रधानाचार्या प्रिया जैन, गीता ज्ञान संस्कार के प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, धीरज जैन, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, प्रदीप कुमार, कमलकांत, अखिल सैनी, अर्णव, विधि जैन, अमन झा, सोनू सिंह, रिया यादव, दानिश असद, शाहजेब खान ने बधाई दी है।

Jamia Tibbia