shobhit University Gangoh
 

आरपीआई ही बनेगी बसपा व सपा का विकल्प

आरपीआई ही बनेगी बसपा व सपा का विकल्प
सहारनपुर में रिपब्लिकन पार्टी के महासचिव का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले की उत्तर भारत की अध्यक्ष मंजू छिब्बर ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को पूरे देश में बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।
मंजू छिब्बर आज यहां देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में पत्रकारों से वार्ता कर रही थी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के 19 विधायक हुआ करते थे, परंतु बाद में रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया बसपा के आगे बढऩे के कारण हाशिए पर आ गई थी। अब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के साथ देश का किसान, मजदूर व पीडि़त शोषित समाज मजबूती के साथ जुड़ रहा है और उसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

उत्तर भारत के महासचिव उमर सलमानी ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का मुस्लिम पिछड़ा वर्ग व दलित का गठजोड़ कामयाब हो रहा है। इसी कड़ी में कल सहारनपुर में एक विशाल सम्मेलन आयोजित कर एक नया अभियान शुरू करने जा रही है।

वार्ता के दौरान प्रदेश प्रभारी जवाहर लाल, कार्यक्रम संयोजक यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, महानगर अध्यक्ष हाजी इमरान सलमानी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia