रोहित घई जिलाध्यक्ष व रवि जुनेता बने महानगर अध्यक्ष

रोहित घई जिलाध्यक्ष व रवि जुनेता बने महानगर अध्यक्ष
  • सहारनपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा करते प्रदेश महासचिव।

सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने रोहित घई को जिलाध्यक्ष व रवि जुनेजा को महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। स्थानीय घंटाघर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने जिला व महानगर इकाई का गठन करते हुए रोहित घई को जिलाध्यक्ष, संजीव गक्खड़, आशु निरंकारी व सुनील शर्मा को जिला महामंत्री, अंशुल गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, रवि जुनेजा को महानगर अध्यक्ष, मुकेश गक्खड़, अमित गर्ग को महानगर महामंत्री, मानसिंह जैन को महानगर कोषाध्यक्ष व अमित बत्ता को युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसमें किसी भी धर्म व जाति का व्यक्ति शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा व्यापारियों व जनता के हित में काम किए हैं। यही कारण है कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमारे व्यापार मंडल की एक ईमानदार छवि है। हमारे व्यापार मंडल में किसी भी राजनीतिक दल का कोई हस्तक्षेप है और न ही पैसे की राजनीति है। उन्होंने व्यापारियों को पेंशन भी देने की मांग की।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित घई व महानगर अध्यक्ष रवि जुनेजा ने सरकार से ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाने के साथ-साथ व्यापारियों को राज्यसभा व विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की भी मांग की। इस दौरान स. सतवंत सिंह सलूजा, श्रीमती मोनिका यादव, दीपक गर्ग, सुश्री अलीशा हुसैन सिद्दीकी, विनीत राजपूत, रूस्तम यादव, अंतरिक्ष अरोड़ा, राजीव गुप्ता, नीरज अरोड़ा, तुषार काठपाल, शेखर सचदेवा, पुनीत सचदेवा आदि मौजूद रहे।