रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, कई यात्री चोटिल

रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, कई यात्री चोटिल
  • सहारनपुर में धंुध के दौरान हाइवे पर पलटी बस

सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर यमनौत्री राष्ट्रीय राज मार्ग पर घने कोहरे के चलते एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी, जिसमें सवार यात्री मामूली चोटिल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर से प्रतिदिन दिल्ली जाने वाली बस संख्या यूपी 78-जेटी 6634 आज सुबह लगभग पांच बजे सहारनपुर से लगभग 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी बताया जाता है कि जैसे ही बस कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्रांतर्गत चुनहेटी बाईपास के समीप पहुंची, तभी घने कोहरे के चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चुनहेटी चौकी पुलिस व राहगीरों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार कई यात्री चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के पश्चात यात्रियों को दूसरी बस में उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।


विडियों समाचार