सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

भव्य बाईक रैली को जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

यातायात नियमों की दी गई जानकारी

यातायात नियमों का स्वयं पालन कर, दूसरों को भी करें प्रेरित: डीएम

सहारनपुर। 2 से 16 अक्टॅबर तक मनाए जाने वाले सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सडक सुरक्षा के प्रति आमजनमानस में जागरूकता उत्पन्न करने का आह्वान किया गया। पुलिस लाईन परिसर में सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा डीएम व एसएसपी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट अवश्य लगाये जाने हेतु जागरूक किया गया।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यों से हेलमेट ध् सिट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाये जाने के साथ-साथ सभी यातायात नियमों का पालन करने एवं अन्य व्यक्तियों व परिवारजनों को भी यातायात नियमों क पालन करने हेतु प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एम. पी. सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहारनपुर द्वारा भी यातायात नियमों का पालन करने एवं सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक आदमी (गुड समेरेटियन) के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित गणमान्यों को प्रदान कराते हुए नेक आदमी (गुड समेरेटियन) के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं छात्रों द्वारा भी सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा करते हुए सडक सुरक्षा जीवन रक्षा पर प्रकाश डाला गया। सडक़ सुरक्षा जागरूकता हेतु प्रचार वाहन के साथ एक भव्य बाईक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसको जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए रवाना किया गया। उक्त दोपहिया रैली पुलिस लाईन परिसर से शुरू करते हुए शहर के मुख्य मार्गों यथा सदर तिराहा, विश्वकर्मा चैक, घण्टाघर, कलेक्ट्रेट तिराहा पर से होते हुए वापस पुलिस लाईन परिसर में समाप्त हुयी, जिसमें बडी संख्या में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ ट्रैफिक वार्डनों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस अधीक्षक (यातायात), देवमणी भारतीय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), एम. पी. सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), के. एन. पाण्डेय, वी. वी. शुक्ला, यात्री/मालकर अधिकारी, लोक निर्माण विभाग व चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ बडी संख्या में ट्रैफिक वार्डन एवं एनसीसी के कैडेटस व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *