रालोद प्रथम पुण्यतिथि पर चौ. अजित सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित

- सहारनपुर में चौ. अजित सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते रालोद कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर हवन-यज्ञ कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा चौ. अजित सिंह के मिशन को पूरा करने के लिए रालोद को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चौ. अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हवन-यज्ञ किया।
इस दौरान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि चौ. अजित सिंह के निधन से किसान राजनीति में शून्य पैदा हो गया है क्योंकि चौ. अजित सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आजीवन किसान हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि चौ. अजित सिंह ने चीनी मिलों की दूरी घटाने के साथ ही 45 नई चीनी मिलें लगवाई। एयर इंडिया को घाटे से उबारने के साथ-साथ किसानों पर लगने वाले आयकर का विरोध करने के साथ ही कृषि यंत्रों को जीएसटी से बाहर रखने जैसे अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी आज पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह की नीतियों व चौ. अजित सिंह के पदचिन्हों पर चलकर किसान राजनीति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रालोद एवं किसान बिरादरी चौ. चरण सिंह की नीतियों व चौ. अजित सिंह द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखकर सदैव संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान चौ. गजेंद्र, पंकज चौधरी, रमेश चौहान, राव फरमान, अतुल फंदपुरी, रविंद्र गुर्जर, रामपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजवीर सिंह, महावीर सैनी, राव शहजाद, शौकीन राणा, नईम प्रधान, विशाल काम्बोज आदि मौजूद रहे।