रविन्द्र गांधी बने टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

देवबंद [24CN] : सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिए टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यालय पर चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव अधिकारी नदीम अख्तर की देख रेख में संपन्न हुए चुनाव में रविंद्र गांधी को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि महामंत्री पद पर सुशील कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अजय ऋषि, कोषाध्यक्ष पद पर मयंक गुप्ता और सचिव पद पर कमर जमाल को विजयी घोषित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभात राणा, अमित गोयल, विपिन त्यागी, रितेश बंसल, अनिल सैनी, मनोज बतरा, अभय देव दीक्षित, सागर शर्मा, अंकित गर्ग, आयुष गर्ग, शबीना खान, राघवेंद्र कंसल, मनोज बंसल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।