सुशांत के पिता-बहन से मिले रामदास आठवले, बोले-एक्टर की ‘हत्या’ में हो सकता है रिया का हाथ

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और बहन रानी से मुलाकात की। आठवले ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से हरियाणा के फरीदाबाद में मुलाकात की, जहां उनके पिता इन दिनों रह रहे हैं। रामदास आठवले ने उनसे मुलाकात कर दिलासा दिया कि उनके साथ न्याय होगा। आठवले करीब आधे घंटे तक सुशांत के परिवार के साथ रहे और बातचीत की। वहीं परिवार से मुलाकात के बाद आठवले ने कहा कि शक है कि सुशांत की हत्या हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुशांत की हत्या के पीछे उसका हाथ हो सकता है।
दिवंगत अभिनेते सुशांतसिंह रजपूत यांच्या कुटुंबियांची फरिदाबाद हरियाणा येथे सांत्वनपर भेट घेतली. सुशांतसिंह यांचे वडिल के के सिंह आणि त्यांची बहीण राणी सिंह यांचे सांत्वन केले. pic.twitter.com/tGkaxYrgSU
आठवले ने मीडिया से कहा कि मैंने पहले ही आशंका जताई थी सुशांत सिंह की हत्या हो सकती है क्योंकि उसको किसी तरह की कोई कमी या परेशानी नहीं थी तो वो आत्महत्या क्यों करेगा।
आठवले ने कहा कि हम सुशांत के परिवार के साथ हैं। हम उनके दुख में शामिल हैं। पूरा देश उनके साथ है…। जिन लोगों ने सुशांत को खुदकुशी के लिए मजबूर किया या किसी ने हत्या उसकी की, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुशांत को न्याय जरूर मिलेगा, सीबीआई जांच में सब सामने आ जाएगा।