राज्यसभा की 16 सीटों के लिए 4 राज्यों में वोटिंग शुरु हो गई है। 57 में से 41 सीटों के नतीजे पहले ही आ चुके हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने है, इनमें राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक शामिल है। सभी राज्यों में 1-1 सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। सबसे रोचक मुकाबला राजस्थान और हरियाणा में है जहां निर्दलीय उम्मीदवारों की मदद से भाजपा, कांग्रेस का खेल खराब करने की कोशिशों में लगी है। क्रॉस वोटिंग के डर से जूझ रही कांग्रेस को इन दोनों राज्यों में अपने विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर होना पड़ा था। चुनौतियां भाजपा के लिए भी कम नहीं हैं। भाजपा को भी राजस्थान में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करनी पड़ी थी। महाराष्ट्र में भाजपा का तीसरा उम्मीदवार महाविकास अघाड़ी के लिए चुनौती बना है तो कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस जेडीएस का खेल खराब करने में जुटे हैं। अब फैसले का वक्त आ चुका है। वोटिंग जारी है। शाम तक तय हो जाएगा कि किसकी रणनीति सफल रही।
Rajya Sabha Election 2022 Voting LIVE: राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने किया मतदान

- Rajya Sabha Election 2022 LIVE Voting Updates: चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। अंतिम समय तक निर्दलीय विधायकों और छोटे दलों के पत्ते नहीं खोलने से चुनाव काफी रोचक हो गया है। विधायकों के खरीद-फरोख्त की डर से विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों को होटल और रिसॉर्ट में पिछले कई दिनों से रखे हुए थे।
-
10:04 AM, 10 Jun 2022
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने अपना वोट डाला
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधान सौधा में राज्यसभा चुनाव 2022 में अपना वोट डाला।
-
09:53 AM, 10 Jun 2022
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई विधानसभा पहुंचे
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई विधानसभा पहुंचे
-
09:47 AM, 10 Jun 2022
राज्यसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत ने किया मतदान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंच कर मतदान किया। वहीं कांग्रेस नेता दिव्या महिपाल मदेरणा ने मैं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से उनकी अंतरात्मा की आवाज सुनने और एक किसान के बेटे रणदीप सुरजेवाला को राज्यसभा चुनाव 2022 में समर्थन देने की अपील करता हूं।

09:37 AM, 10 Jun 2022
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू, कुलदीप बिश्नोई वोट डालने पहुंचे
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। कुलदीप बिश्नाेई सबसे पहले मतदान करने पहुंंचने वालों में शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों के विधायकों के साथ- साथ निर्दलीय एमएलए भी सुबह से चुनाव के लिए मंत्रणा और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।
-
09:35 AM, 10 Jun 2022
भाजपा की उल्टी गिनती शुरू: नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के चारो उम्मीदवार चुन के आएंगे। जितना भाजपा ने कांटे बोए हैं…बबुल में आम तो नहीं आएंगे। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। AIMIM के विधायक अगर खुद वोट देना चाहते हैं तो हम इसका स्वागत करेंगे।

09:34 AM, 10 Jun 2022

09:22 AM, 10 Jun 2022
ओवैसी की पार्टी कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी के पक्ष में वोट करेगी
ओवैसी की पार्टी कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी के पक्ष में वोट करेगी। एआईएमआईएम महाराष्ट्र के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। हमारे 2 एआईएमआईएम महाराष्ट्र विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है।
-
09:19 AM, 10 Jun 2022
भाजपा औऱ शिवसेना ने अपने-अपने उम्मीदवार के जीत का दावा किया
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना ने अपने-अपने उम्मीदवार के जीत का दावा कर रहे है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सभी चार उम्मीदवार जीतेंगे। हमें पूरा समर्थन है। वहीं भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने राज्यसभा चुनाव से पहले कहा कि भाजपा उम्मीदवार जीतेंगे।

09:07 AM, 10 Jun 2022
हरियाणा में दूसरी सीट के लिए बस तीन वोट का ‘गेम’
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज होने वाले चुनाव में जबरदस्त खेला होने की संभावना है। एक सीट पर भाजपा के कृष्णलाल पंवार की जीत तय है, जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस के अजय माकन के पास पर्याप्त विधायक (वोट) होने के बावजूद खेल होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता
-
09:05 AM, 10 Jun 2022
कर्नाटक में विधानसभा में तैयारी अंतिम चरण में
कर्नाटक विधान सभा में राज्यसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए अपने अंतिम चरण में तैयारी जारी है। कर्नाटक में भी राज्यसभा के लिए बहुत रोचक लड़ाई है। यहां चौथी सीट के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अतिरिक्त उम्मीदवार उतारे हैं जिससे जेडीएस के इकलौते उम्मीदवार की जीत मुश्किल होती दिख रही है।
-
09:01 AM, 10 Jun 2022
देवेंद्र फडणवीस राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे
-
08:59 AM, 10 Jun 2022
राज्यसभा चुनाव को देखते हुए जयपुर में इंटरनेट बंद
राजस्थान में चुनावों को लेकर राज्य सरकार इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है। आमेर के होटल लीला में रूके कांग्रेस और उनके समर्थित निर्दलीय विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए आमेर इलाके में इंटरनेट सेवा काे बंद कर दिया है।
-
08:41 AM, 10 Jun 2022
महाराष्ट्र में वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंचे विधायक
महाराष्ट्र के विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए मुंबई विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने दावा किया कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सभी चार उम्मीदवार पहली वरीयता के वोट में ही जीतेंगे।
-
08:06 AM, 10 Jun 2022
ओवैसी ने किया महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी को समर्थन का एलान
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा एलान किया है। ओवैसी ने राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सत्ताधारी महा विकास अघाड़ी (MVA) को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के विधायक महा विकास अघाड़ी में सहयोगी दल कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को अपना वोट देंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में एआइएमआइएम के दो विधायक हैं।
-
08:05 AM, 10 Jun 2022
राजस्थान में सुभाष चंद्रा के दावे ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं
राजस्थान में राज्यसभा की चार सीट के लिए मतदान होना है। कांग्रेस ने मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को चुना है। कांग्रेस 2 और भाजपा आराम से एक सीट जीत जाएगी। मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
-
08:03 AM, 10 Jun 2022
हरियाणा में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी
राजस्थान की तरह हरियाणा में भी भाजपा के खेल से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां दो सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार की जीत तो पक्की दिख रही है लेकिन यहां भी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को फंसा दिया है। कांग्रेस के नेता रहे विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने आखिरी समय में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोककर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है।
-
08:02 AM, 10 Jun 2022
कर्नाटक में जेडीएस के लिए मुसीबत बने कांग्रेस और भाजपा
कर्नाटक में भी राज्यसभा के लिए बहुत रोचक लड़ाई है। यहां चौथी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अतिरिक्त उम्मीदवार उतारे हैं जिससे जेडीएस के इकलौते उम्मीदवार की जीत मुश्किल होती दिख रही है। कर्नाटक में जीत के लिए 45 विधायकों के वोटों की जरूरत है।
-
08:00 AM, 10 Jun 2022
महाराष्ट्र में 6 सीट और मैदान में उम्मीदवार 7
महाराष्ट्र में छह सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। नतीजे आज ही आ जाएंगे। राज्य में करीब दो दशक से अधिक समय के बाद राज्यसभा चुनाव होगा, क्योंकि 6 सीट के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी – शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस – ने अपने विधायकों को मुंबई के विभिन्न होटलों और रिसॉर्ट में रखा है। बताया जा रहा है कि मतदान शुरू होने से ठीक पहले राज्य विधानसभा के लिए रवाना होंगे।