• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राजनाथ सिंह बोले- आक्रमण के लिए नहीं, हमारी तरफ बुरी नजर उठाने वालों के लिए बना रहे ब्रह्मोस मिसाइल

  • December 26, 2021
राजनाथ सिंह बोले- आक्रमण के लिए नहीं, हमारी तरफ बुरी नजर उठाने वालों के लिए बना रहे ब्रह्मोस मिसाइल
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। ब्रह्मोस यूनिट के लिए सरकार ने मात्र एक रुपये की लीज पर 80 हेक्टेयर से अधिक जमीन उपलब्ध कराई है।

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रविवार को ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र (डीआरडीओ) की लैब का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान डीआरडीओ प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मोस यूनिट के लिए सरकार ने मात्र एक रुपये की लीज पर 80 हेक्टेयर से अधिक जमीन उपलब्ध कराई है। इसके अलावा अमौसी एयरपोर्ट के ठीक बगल में डीआरडीओ लैब में रक्षा अनुसंधान और विकास के कार्य होंगे। डीआरडीओ के इन दोनों प्रोजेक्ट में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रहा है।

jagran

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि आज का लखनऊ बस ‘मुस्कुराइए… आप लखनऊ में हैं’ तक सीमित नहीं है। अब लखनऊ में डीआरडीओ एक ऐसी बह्मोस मिसाइल तैयार करेगा, जिसे भारत की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में नया अध्याय जुड़ गया है। ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और डीआरडीओ की लैब की स्थापना से उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मैं योगी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। जिन्होंने ज्यों ही मैंने परियोजनाओं के स्थापन का जिक्र किया, उन्होंने क्षण भर की भी देरी न करते हुए तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सकेगा मैं भूमि उपलब्ध करवा दूंगा। उन्होंने महज डेढ़ माह में ही 200 एकड़ की जमीन उपलब्ध करवा दी।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत की धरती पर ब्रह्मोस मिसाइल बनाना चाहते हैं। किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के पास ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई देश भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई सभी योजनाओं को अगर प्रभावी ढंग से पूरे प्रदेश में लागू करने का काम किसी ने किया है तो वह योगी आदित्यनाथ हैं, मैं तहेदिल से उनको बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जब मैं दूसरे राज्यों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि यूपी की सरकार बहुत असरदार है। हर काम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिलेरी का परिचय देते हैं।  वह माफिया को कोई रियायत नहीं देते हैं। मैं अखबारों में देखता हूं कि यहां चल रहे हैं बुलडोजर, तो कभी वहां चल रहे हैं बुलडोजर और इसी का परिणाम है कि दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आ रहे हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र

‘कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र

  • April 4, 2026
दुमका में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

दुमका में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

  • April 4, 2026
‘ममता बनर्जी ने सत्ता की मलाई खाकर…’, प्रयागराज में डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर हमला

‘ममता बनर्जी ने सत्ता की मलाई खाकर…’, प्रयागराज में डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर हमला

  • April 4, 2026
गुजारा भत्ता केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल में बंद पति की तुरंत रिहाई के आदेश

गुजारा भत्ता केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल में बंद पति की तुरंत रिहाई के आदेश

  • April 4, 2026
‘ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे तो जहाज क्या उड़ाएंगे…’, इटावा की घटना पर अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

‘ड्रोन नहीं उड़ा पा रहे तो जहाज क्या उड़ाएंगे…’, इटावा की घटना पर अखिलेश यादव ने BJP को घेरा

  • April 4, 2026
‘एक सुरक्षाकर्मी मिलता था दुबला-पतला, उनकी सुरक्षा भी हमें करनी पड़ती थी’, रवि किशन ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

‘एक सुरक्षाकर्मी मिलता था दुबला-पतला, उनकी सुरक्षा भी हमें करनी पड़ती थी’, रवि किशन ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

  • April 4, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट झूठ बोलने में माहिर’, केरल में विपक्ष पर भड़के PM मोदी, केरल स्टोरी से धुरंधर तक का किया जिक्र April 4, 2026
  • सहारनपुर मंडलः गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा, 13 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित April 4, 2026
  • शिशु सदन छुटमलपुर में बाल मैत्रिक भवन का लोकार्पण April 4, 2026
  • खनन के काले कारोबार पर भड़की किसान यूनियन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी April 4, 2026
  • डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की प्रगति आंकड़ों में झलकी मजबूती और भरोसा: चौ.राजपाल April 4, 2026
  • मंदिर के पास शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, हटाने की मांग April 4, 2026
  • दुमका में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश April 4, 2026
  • 14 अप्रैल को हो सकता है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, तैयारियां तेज April 4, 2026
  • ‘ममता बनर्जी ने सत्ता की मलाई खाकर…’, प्रयागराज में डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर हमला April 4, 2026
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा April 4, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez