• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राजनाथ सिंह ने झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का किया शुभारंभ, बोले- हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ा

  • November 17, 2021
राजनाथ सिंह ने झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का किया शुभारंभ, बोले- हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ा
  • उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का झांसी जलसा बुधवार से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का ‘झांसी जलसा’ बुधवार से शुरू हो गया है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व और सेना की शस्त्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के शुभरंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेना में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार ने सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। सैनिक स्कूलों में बच्चों का को-एडमिशन भी दिया जा रहा है। दुर्भाग्य से आजादी के बाद महिलाओं को राष्ट्र की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर नहीं मिला। लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से हमारी सेना में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है। पुणे में मौजूद देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिलाओं के लिए दरवाजे खोले गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में महिलाएं सेना में स्थायी कमीशन की मांग कर रही थीं। सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया गया है। अब योग्य और मेरिट के आधार पर महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन दिए जाने की व्यवस्था बनी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब देश 65 से 70 फीसदी रक्षा साम्रगी आयात होती थी। आज तस्वीर बदल गई है। हमने तय किया है, चाहे स्थिति कैसी भी हो, 64 फीसदी तक दुनिया के दूसरे देशों से आयात नहीं करेंगे। भारत की धरती पर बने रक्षा साम्रगियों का इस्तेमाल होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी की जब चर्चा होती है तो भारत के शौर्य, पराक्रम, वीर और वीरांगनाओं की धरती की रूप में झांसी की पहचान होती है। राष्ट्ररक्षा हम सबका मूल धर्म है। राष्ट्रधर्म ही हमारा धर्म है। इस धर्म का पालन करके ही हम न केवल वर्तमान को बल्कि आने वाले भविष्य को भी सुरक्षित रख सकते हैं। रानी लक्ष्मीबाई का अमृत वाक्य ‘मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी’ सभी भारतीयों के मन को मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है। झांसी की इस वीर भूमि पर आयोजित यह राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व देश की रक्षा के प्रति हमारे संकल्प और समर्पण के साथ-साथ भारतवासियों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की अद्भुत परंपरा का उत्सव है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘दोनों लिस्ट के अंदर इतना अंतर…’, यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट को लेकर भड़के AAP सांसद संजय सिंह

‘दोनों लिस्ट के अंदर इतना अंतर…’, यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट को लेकर भड़के AAP सांसद संजय सिंह

  • April 11, 2026
SIR की फाइनल लिस्ट पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने सुना दी खरी-खरी

SIR की फाइनल लिस्ट पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने सुना दी खरी-खरी

  • April 11, 2026
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत, यूपी के मौलाना बोले- PAK को नोबेल पुरस्कार…

पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत, यूपी के मौलाना बोले- PAK को नोबेल पुरस्कार…

  • April 11, 2026
AAP सांसद संजय सिंह का हुमायूं कबीर पर हमला, ‘यह आस्तीन का सांप BJP के…’

AAP सांसद संजय सिंह का हुमायूं कबीर पर हमला, ‘यह आस्तीन का सांप BJP के…’

  • April 10, 2026
पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है

पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है

  • April 10, 2026
‘मजबूर हूं, संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता…’, जस्टिस यशवंत वर्मा ने भारी मन से छोड़ी ‘न्याय की कुर्सी’

‘मजबूर हूं, संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता…’, जस्टिस यशवंत वर्मा ने भारी मन से छोड़ी ‘न्याय की कुर्सी’

  • April 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘यह देश संविधान से चलेगा या मनमानी से…’, कर्नल श्रीकांत पुरोहित के प्रोमोशन पर बोले अबू आजमी April 11, 2026
  • ‘दोनों लिस्ट के अंदर इतना अंतर…’, यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट को लेकर भड़के AAP सांसद संजय सिंह April 11, 2026
  • SIR की फाइनल लिस्ट पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, यूपी BJP चीफ पंकज चौधरी ने सुना दी खरी-खरी April 11, 2026
  • पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत, यूपी के मौलाना बोले- PAK को नोबेल पुरस्कार… April 11, 2026
  • यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, बचाव कार्य में जुटी सेना व SDRF; कई अब भी लापता April 10, 2026
  • विश्व होम्योपैथी दिवस पर डॉ. हैनिमैन को श्रद्धांजलि, सहारनपुर में गरिमामय आयोजन April 10, 2026
  • भारतीय किसान यूनियन (मण्ढार) की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन April 10, 2026
  • कलेक्ट्रेट बार में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती April 10, 2026
  • नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कैम का भव्य स्वागत April 10, 2026
  • गुर्जर संसद व प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता पर जोर April 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez