भाकियू बेदी सर्वसमाज का संगठन: राहुल

- सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी।
सहारनपुर [24CN] । भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी से जुडऩे वाला कोई भी व्यक्ति धर्म व जातिवाद पर बात नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी में जातिवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मो. हुसैन जिलानी को भाकियू बेदी का प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। भाकियू बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी आज यहां जनमंच परिसर में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी सर्वसमाज का संगठन है जो सबको साथ लेकर चलता है। भाकियू बेदी का नियम है कि कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जातिवाद को बढ़ावा न दे तथा सबको साथ लेकर चले। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी के प्रदेशाध्यक्ष विमल शर्मा द्वारा जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है जिस कारण विमल शर्मा को भाकियू बेदी के प्रदेशाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मोहम्मद हुसैन जिलानी भाकियू बेदी के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं। एक सवाल के जवाब में राहुल बेदी ने कहा कि भाकियू बेदी किसी भी सूरत में किसानों का शोषण व उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगी तथा किसानों के शोषण व उत्पीडऩ के खिलाफ मजबूती के साथ संघर्ष करेगी। भाकियू बेदी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मो. हुसैन जिलानी ने पूरे प्रदेश की जिला व महानगर इकाइयों को भंग करने की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन की कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया जाएगा तथा जो लोग संगठन के प्रति लग्न व मेहनत से काम कर रहे हैं, उन्हें समायोजित करने का काम किया जाएगा। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल शर्मा, कमाल नासिर, जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, महानगर अध्यक्ष दानिश खान, शमीम अंसारी, तौहिद अली, नसीबउर्रहमान, मोहम्मद अलीम, हाजी खुर्शीद, ममता शर्मा, करण खरबंदा, अमन आहुजा आदि मौजूद रहे।