राहुल गांधी बोले- ‘इंडिया गठबंधन ने यह चुनाव बीजेपी ही नहीं बल्कि ED और CBI के खिलाफ भी लड़ा’

राहुल गांधी बोले- ‘इंडिया गठबंधन ने यह चुनाव बीजेपी ही नहीं बल्कि ED और CBI के खिलाफ भी लड़ा’

नई दिल्लीः कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी व राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

खरगे का दावा- बीजेपी की नैतिक हार हुई

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया।  राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

राहुल गांधी ने कही ये बात

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव इंडिया गठबंधन ने केवल भाजपा के खिलाफ बल्कि ईडी और सीबीआई जैसी संस्थानों के खिलाफ भी लड़ा है।


विडियों समाचार