shobhit University Gangoh
 

पुतिन ने खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए संविधान संशोधन का किया समर्थन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संविधान संशोधन के एक प्रस्ताव का मंगलवार को समर्थन किया, जो उन्हें उनके मौजूदा कार्यकाल के समाप्त होने के बाद फिर से निर्वाचन की इजाजत देगा। उनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है।

पुतिन (67)ने सांसद वेलेंतीन तेरेशकोवा के प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल को समाप्त करने का प्रस्ताव किया है। बता दें कि तेरेशकोवा 1963 में अंतरिक्ष जाने वाली पहली महिला बनी थीं।

पुतिन 20 साल से अधिक समय से सत्ता में हैं। सोवियत तानाशाह जोसफ स्टालिन के बाद वह रूस के सर्वाधिक लंबे समय तक नेतृत्व संभालने वाले नेता बन गए हैं।

Jamia Tibbia