• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन होगी शुरू, वाट्सएप के जरिए दर्ज होंगी शिकायतें

  • March 17, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन होगी शुरू, वाट्सएप के जरिए दर्ज होंगी शिकायतें
  • पंजाब में सीएम की कमान संभालने के बाद भगवंत मान ने आज एक बड़ा फैसला लिया। कहा कि शहीदी दिवस पर वह एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करेंगे। इस पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत उन्हें भेज सकता है।

चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को शपथ दिलाई। इस बीच भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करने का ऐलान किया है।

भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि यह नंबर उनका पर्सनल वाट्सएप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकार्डिंग कर इस वाट्सएप नंबर पर भेजा जा सकता है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से कहा है कि वे किसी भी काम के लिए रिश्वत न दें। मान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट देकर जिम्मेदारी निभा दी है।अब आगे की जिम्मेदारी मेरी है। मैं पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं।

मान ने कहा कि इस हेल्पलाइन से पंजाब के लोगों को उनकी रोजाना की जिंदगी में बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान कर रहा हूं। यह हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी होगी।

बता दें, इससे पहले दिल्ली में आप सरकार ने भी रिश्वत मांगने वाले का आडियो और वीडियो रिकार्डिंग मांगी थी। जिसके बाद से वहां रिश्वत खत्म हो गई। यह केजरीवाल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

इससे पूर्व भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि वह आज ऐसा फैसला लेंगे, जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं लिया गया। हालांकि फैसला किस बारे में होगा इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं लिखा था। उन्होंने इतना ही लिखा कि वह कुछ ही देर में इसका एलान करेंगे।

बता दें, भगवंत मान ने कल शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना पदभार संभाला। मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखि़ल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ और बालकोनी में खड़े कर्मचारियों की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड आफ आनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी, पंजाब वीके भांवरा समेत सीनियर आइएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

अपना पदभार संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छोटे, लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उनकी सरकार लोकहित की नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

 


Post navigation

Prev
Next
‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

  • March 23, 2026
‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • March 23, 2026
‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

  • March 23, 2026
मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

  • March 23, 2026
हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

  • March 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी? March 23, 2026
  • अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ March 23, 2026
  • असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब… March 23, 2026
  • ‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान March 23, 2026
  • अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा March 23, 2026
  • क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’ March 23, 2026
  • ‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप March 23, 2026
  • ‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान जाएं या फिर…’, यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान March 23, 2026
  • ‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान March 23, 2026
  • ‘कीमत तो चुकानी होगी’, होर्मुज पार करने वाले चुनिंदा जहाजों से ईरान करेगा वसूली; 18 करोड़ देना होगा टोल March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez