उपभोक्ताओं के उत्पीडऩ के चलते विद्युत विभाग के खिलाफ धरना

- सहारनपुर में गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN] । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग में आम उपभोक्ताओं के हो रहे शोषण व उपभोक्ताओं के साथ विद्युत चोरी के नाम पर किए जा रहे दुव्यर्वहार के खिलाफ पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के तहत महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष नारेबाजी कर धरना दिया। गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2021 में आम जनता की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाएगी तथा विद्युत विभाग में हो रहे अत्याचार को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी अपनी कार्यशैली में परिवर्तन नहीं करते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लोगों की जेबों को खाली करने का काम कर रहे हैं, इन्हें तुरंत हटाएं। पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के संयोजक संजय वालिया ने कहा कि विद्युत अधिकारी आम उपभोक्ताओं का विद्युत चोरी के नाम पर उत्पीडऩ करने का काम कर रहे हैं तथा अवैध वसूली करने के बावजूद उपभोक्ताओं के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी होने पर आम उपभोक्ता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है। जबकि अधिकारियों द्वारा सरकारी खजाने को चूना लगाने पर उनकी शिकायत करने के बावजूद मात्र जांच बैठाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्युत अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाएंगे तब तक कांग्रेस संघर्ष करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी पांच जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र होकर जुलूस के रूप में घंटाघर बिजलीघर पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। धरने को युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. सुरेंद्र मनिनवाल, किसान प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अक्षय कुमार, रवि सैनी, अमरदीप जैन, राजन बतरा, जादोराम गुप्ता, नीरज कपिल, ओमवीर प्रधान ने भी सम्बोधित किया। धरने में आरिफ मंसूरी, नसीब खान, राजन अग्रवाल, अमित कुमार, मोनू कश्यप, बबलू कश्यप, करणसिंह, मिंटू, सूरजपाल, मो. अलीम, राजकुमार सैनी, जोगेंद्र सिंह, नरसिंह, अजीत सिंह, शाहनवाज अंसारी, अखलाक, तरूण वालिया, राजेंद्र कुमार, संजू, विपुल कुमार, बबलू, देवीसिंह, ईसम सिंह, राजकुमार, ब्रह्मपाल आदि शामिल रहे।