छोटे छोटे राज्यों से ही देश की उन्नति सम्भव: वर्मा

- गांव मानकी में आयोजित बैठक में विचार रखते भगत सिंह वर्मा।
देवबंद [24CN] । पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80 फीसदी राजस्व देते हैं। बावजूद इसके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं नाममात्र हैं। जबकि सबसे अधिक राजस्व देने वाले राज्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलनी चाहिए।
गुरुवार को गांव मानकी में आयोजित बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। जो गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की सबसे बड़ी वजह है। कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पीएम को मानसून सत्र में उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कर देने की घोषणा कर देनी चाहिए। हाजी सुलेमान ने कहा कि पश्चिम प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होना जरूरी है।बैठक में, वसीम, फारुख, कादिर, दीपक वर्मा, रविंद्र प्रधान, हरपाल सिंह, नरेश कुमार, शमीम प्रधान, मोहम्मद जुबेर, अब्दुल वाहिद, मुन्ना, इकराम आदि रहे।