विश्व योग दिवस पर सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम:शर्मा

विश्व योग दिवस पर सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम:शर्मा
  • सहारनपुर में भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी 21 जून को योग दिवस का कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी लोग अपने जीवन में योग का लाभ उठाते हुए अपने शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ बना सकें।

जिला प्रभारी देेवेंद्र कुमार शर्मा आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी अभियान चलाए गए हैं सहारनपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उसी तरह हमें पूरे मनोयोग से चिंतन व मनन करके योग के कार्यक्रम को भी सफल बनाना है।

बैठक में जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मेलाराम पंवार, पूर्व विधायक मामचंद लाम्बा, पवन सवई, राधेश्याम शर्मा, अजीत राणा, यशवंत राणा, जितेंद्र जागलान, सतपाल चौधरी, विपिन भारती, सोहन मुखिया, सारिका वालिया, सविता चौधरी, विपिन चौधरी सहित मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मौजूद रहे।