shobhit University Gangoh
 

महाराजा भगीरथ जयन्ती समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित

महाराजा भगीरथ जयन्ती समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित
  • सहारनपुर में कार्यक्रम की जानकारी देेते विशाल सैनी समिति के पदाधिकारी।

सहारनरपुर। विशाल सैनी समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा भगीरथ जयन्ती समारोह की तैयारियों के संबध में विचार-विमर्श किया गया। विशाल सैनी समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया गया कि सहारनपुर मे 19 मई को महाराजा भगीरथ जयन्ती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा जिसमें उ.प्र. के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल होंगे। समारोह में देशभर से सैनी समाज के नेता भाग लेगे। इस अवसर पर संरक्षक देवेन्द्र सिंह सैनी व डा. महेन्द्र सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पदम सैनी, प्रद्रश उपाध्यक्ष धूमसिंह सेनी, जिला अध्यक्ष मान सिंह सैनी समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

Jamia Tibbia