चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में खोई सियासी जमीन को फिर से तैयार करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा बुधवार की दोपहर श्रीराम की तोपस्थली रहे चित्रकूट पहुंच गईं। तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया और अब मंदाकिनी तट पर नाव पर बैठकर महिलाओं से संवाद की शुरुआत की और कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियां बताईं। इसके साथ महिलाओं से परिवार की कुशलता समेत अन्य समस्याएं भी पूछीं। सुरक्षा के मद्​देनजर पूरा फोर्स तैनात कर दिया गया है, कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद करने वाली महिलाएं भी पहुंच गई हैं।

jagran

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पुरानी सियासी विरासत दिलाने के लिए उतरीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इन दिनों महिलाओं से संवाद का अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह हवाई जहाज से सुबह 11 बजे दिल्ली से प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरीं और फिर कार से चित्रकूट पहुंचीं। नगर की सीमा पर तुलीसदासजी की जन्मस्थली राजापुर में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी रहे।

 

jagran

वहीं मंदाकिनी नदी के रामघाट पर संवाद कार्यक्रम के लिए सुबह से महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। उनके पहुंचने के बाद कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया, यहां पर उन्होंने महिलाओं से बातचीत शुरू की। इससे पहले उन्होंने चित्रकूट के राजाधिराज स्वामी मत्तगजेंद्रनाथ के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना की और फिर संवादस्थल पहुंची। उनके आने से पहले रामघाट पर भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी।

jagran

नाव पर बैठककर संवाद

रामघाट पर मंदाकिनी नदी में वह नाव पर सवार होकर पार पहुंची। यहां सीढ़ियों पर मौजूद महिलाओं ने उनका स्वागत किया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इसके बाद नाव पर सवार रहते हुए नदी तट की सीढिय़ों पर बैठीं महिलाओं से संवाद शुरू किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के काम बताए और महिलाओं से समस्याएं भी पूछीं। यहां रामघाट पर महिलाओं के प्रवेश के लिए नए फुट ओवर ब्रिज और नयागांव रपटा पुल में गेट बनाए गए हैं