• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us
shobhit University Gangoh
 

कोरोना के हालात पर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला!

  • April 19, 2021
कोरोना के हालात पर प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला!
Prime Minister narendra modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को कोविड-19 संबंधित हालात पर अहम बैठक करेंगे। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने हालात की समीक्षा के लिए अहम बैठक की थी जिसमें तमाम मंत्रालयों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

नई दिल्ली । कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की डरावनी रफ्तार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को कोविड-19 संबंधित हालात पर अहम बैठक करेंगे। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने हालात की समीक्षा के लिए अहम बैठक की। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस मीटिंग में तमाम मंत्रालयों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोविड रोगियों के लिए अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

शनिवार को बैठक में प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन और दूसरी जरूरी दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने पहले से मंजूरी दिए जा चुके ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने में तेजी लाने के लिए देश में उपलब्ध क्षमता का पूरा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बता दें कि देश में अभी कोविड-19 के कारण एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए और देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गया। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 19 लाख से अधिक हो गई है। देश में कोविड-19 के कुल 1,50,61,919 मामले हैं तथा एक दिन के भीतर 1,619 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,78,769 पर पहुंच गई। संक्रमण के मामलों में लगातार 40वें दिन वृद्धि हुई है।

 

 

Jamia Tibbia

Post navigation

Prev
Next
लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी को इस मुद्दे पर मिला अखिलेश यादव का साथ, जमकर हुआ हंगामा

लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी को इस मुद्दे पर मिला अखिलेश यादव का साथ, जमकर हुआ हंगामा

  • February 2, 2026
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सरेंडर! कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- यह बेशर्म लोग हैं…

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सरेंडर! कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- यह बेशर्म लोग हैं…

  • February 2, 2026
कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार की जान बचाने वाले मोहम्मद दीपक पर FIR, बजरंग दल ने की थी शिकायत

कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार की जान बचाने वाले मोहम्मद दीपक पर FIR, बजरंग दल ने की थी शिकायत

  • February 2, 2026
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान नहीं खेलेगा भारत संग मैच, फैसले पर बोले पाकिस्तानी- ‘मर जाएंगे, लेकिन…’

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान नहीं खेलेगा भारत संग मैच, फैसले पर बोले पाकिस्तानी- ‘मर जाएंगे, लेकिन…’

  • February 2, 2026
चांदी ₹16,000 तो सोना ₹4000 सस्ता, सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट

चांदी ₹16,000 तो सोना ₹4000 सस्ता, सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट

  • February 2, 2026
‘गरीब की समझ के बाहर है, केवल 5% लोगों…’, बजट के बाद अखिलेश और डिंपल यादव की पहली प्रतिक्रिया

‘गरीब की समझ के बाहर है, केवल 5% लोगों…’, बजट के बाद अखिलेश और डिंपल यादव की पहली प्रतिक्रिया

  • February 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कौन मार खाने को तैयार होगा’, भारत-पाकिस्तान मैच वाले मामले पर बोले देवकीनंदन ठाकुर February 2, 2026
  • लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी को इस मुद्दे पर मिला अखिलेश यादव का साथ, जमकर हुआ हंगामा February 2, 2026
  • राहुल गांधी ने किया नरवणे की किताब का जिक्र तो लोकसभा में हुआ हंगामा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दी तीखी प्रतिक्रिया February 2, 2026
  • T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सरेंडर! कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- यह बेशर्म लोग हैं… February 2, 2026
  • CM योगी ने बजट के लिए पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा- हमारी योजना केवल कागज पर नहीं… February 2, 2026
  • कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार की जान बचाने वाले मोहम्मद दीपक पर FIR, बजरंग दल ने की थी शिकायत February 2, 2026
  • T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान नहीं खेलेगा भारत संग मैच, फैसले पर बोले पाकिस्तानी- ‘मर जाएंगे, लेकिन…’ February 2, 2026
  • चांदी ₹16,000 तो सोना ₹4000 सस्ता, सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट February 2, 2026
  • संसद में बजट पर आज होगी चर्चा, विपक्ष कर सकता है हंगामा; राहुल गांधी भी देंगे भाषण February 2, 2026
  • उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर, योगी सरकार ने 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन रोका, वजह भी जानिए February 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez