• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया स्वागत

  • July 25, 2021
चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया स्वागत
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर आज यानि रविवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दी गई।

जम्मू। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर आज यानि रविवार को श्रीनगर पहुंच गए हैं। प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दी गई।

द्रास वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के अलावा कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे 

इस दौरान राष्ट्रपति द्रास वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के अलावा कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगे उनके दौरे को लेकर सभी स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।राष्ट्रपति का दौरा रविवार दोपहर बाद शुरू होगा। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति सबसे पहले रविवार को श्रीनगर में आ रहे हैं।

द्रास वार मेमोरियल में श्रद्धांजलि देने के बाद वापस श्रीनगर लौट आएंगे

सूत्रों का कहना है कि रविवार को उनका कोई भी अधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। वह राजभवन में रहेंगे। सोमवार को कारगिल विजय दिवस के 22 वर्ष पूरे होने पर द्रास वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। उनके साथ चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह द्रास वार मेमोरियल में श्रद्धांजलि देने के बाद वापस श्रीनगर लौट आएंगे।

राष्ट्रपति 27 जुलाई मंगलवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वह 84 विद्यार्थियों को मेडल और डिग्रियां बांटेंगे। उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और कश्मीर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. तलत अहमद भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति बुधवार को वापस दिल्ली लौट आएंगे

राष्ट्रपति बुधवार को वापस दिल्ली लौट आएंगे। उनके अन्य कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह श्रीनगर के कुछ पर्यटक स्थलों पर भी जा सकते हैं। उनके दौरे को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस की सुरक्षा शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जम्वाल ने दौरे तक पुलिस कर्मियों के छुट्टी पहले से ही रद की हुई है।

अकादमिक साल 2020-21 में पास आउट हुए 84 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे

कश्मीर विश्वविद्यालय के 19 वे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी के साथ जारी है। अकादमिक साल 2020-21 में पास आउट हुए 84 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 27 जुलाई 2021 को आयोजित किया जा रहा है। समारोह की तैयारियां जोरो पर है। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर श्रीनगर में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में चांसलर के रूप में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

  • March 11, 2026
UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

  • March 11, 2026
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

  • March 11, 2026
‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

  • March 11, 2026
26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

  • March 11, 2026
NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

  • March 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026
  • ‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद? March 11, 2026
  • 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? March 11, 2026
  • ‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार March 11, 2026
  • NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश March 11, 2026
  • ‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना March 11, 2026
  • हरीश राणा की इच्छामृत्यु पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला के आए आंसू, बोले- हम उस स्टेज में हैं… March 11, 2026
  • नूंह में एटीएम काटने के आरोपी को छुड़ाने आई थी भीड़, पुलिस ने कर दी फायरिंग, एक घायल March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez