प्रभातफेरियां हुई संपन्न, कल मनाया जायेगा प्रकाशोत्सव

- साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज के ५५१ वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई १२ दिवसीय प्रभात फेरियों का शनिवार को समापन हो गया।
देवबंद [24CN] : शनिवार को गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी सराय पीरजादगान, वृंदावन सिटी, वेद विहार, विवेक विहार, शिक्षक नगर, महाराणा प्रताप चैक, इंडस्ट्रियल स्टेट व लाजपत नगर कॉलोनी होते हुए ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित सरदार अरविंदर सिंह कपूर के निवास पर पहुंची जहाँ परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। ज्ञानी सुखपाल सिंह, अमरदीप सिंह, बीबी परमजीत कौर, चंद्रदीप सिंह, मनरूप कौर, चन्नी बेदी, जितेश बतरा, गुनरूप कौर, गनिव कौर, सन्नी सेठी, सिमरजनजीत सिंह आदि ने गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। इस दौरान बालेन्द्र सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, सचिन छाबड़ा, संपूर्ण सिंह कपूर, मंगू सचदेवा, गुरदीप सिंह, मनीष भारती,जसवंत सिंह,चरण सिंह, गुरजंट सिंह, अमृत सिंह कपूर, प्रीति कपूर,सिमरन कपूर, बिट्टू कपूर,प्रिंस कपूर, इंद्रजीत राणा,राजपाल नारंग आदि मौजूद थे।
वहीं, प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ हो गए। गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव सरदार इंद्रपाल सिंह सेठी ने बताया कि २९ नवंबर को निशान साहिब के चोले की सेवा व ३० नवंबर को प्रकाशोत्सव हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। पाठ की समाप्ति के बाद दिन व रात में कीर्तन दरबार सजेगा व अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।