पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, दो शातिर चोर चोरी के सामान सहित किए गिरफ्तार
- सहारनपुर में चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल, दो बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त एक सरिया बरामद कर लिया।
थाना चिलकाना पुलिस ने एएसपी सिमरन सिंह के निर्देश पर महिला उपनिरीक्षक सुमन के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों शम्सु पुत्र हामिद निवासी मौहल्ला भावासराय खुमरान पुल थाना कोतवाली नगर व सलमान पुत्र इस्लाम निवासी मौहल्ला चैधरी विहार थाना कोतवाली देहात को टीवीएस एजेंसी के पास सुलतानपुर जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन मकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त सरिया बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों धारा-116/ 26 धारा-303(2)बीएनएस में चालान काटकर जेल भेज दिया।
