shobhit University Gangoh
 

पुलिस ने दबोचे दो नशा तस्कर, चरस बरामद

पुलिस ने दबोचे दो नशा तस्कर, चरस बरामद
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा दबोचे गए नशा तस्कर।

सहारनपुर [24CN]। मंडी कोतवाली पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार व सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव के नेतृत्व में नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह व महिला उपनिरीक्षक श्वेता शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर आजाद कालोनी स्थित अंसारी चौक से दो नशा तस्करों शोएब उर्फ ईमानदार व बाबर पुत्रगण शराफत निवासीगण आजाद कालोनी थाना मंडी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 650 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia