पुलिस ने तमंचे व चाकू के साथ दबोचे दो आरोपी
- सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोह कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवेज कुमार ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान धलापड़ा चौकी बैरियर के पास से आरोपी बसंत पुत्र संजय व राजेश पुत्र नाथी धीमान निवासीगण ग्राम रंधेड़ी थाना गंगोह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस व एक नाजायज बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का वांछित ध्धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। इसके अलावा इसी थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी आसिफ पुत्र आलमदीन निवासी ग्राम सांगाठेड़ा थाना गंगोह को दबोचकर जेल भेज दिया।
