पुलिस ने मुठभेड़ में एक गौकश को दबोचा, दो अन्य फरार
- सहारनपुर में मुठभेड़ में नागल पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर गौकश।
सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह, एक जिंदा गौवंश व गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात थाना नागल पुलिस दगडौली से गांगनौली जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति गांगनौली के जंगल में गौकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मुखबिर के बताए स्थान घेराबंदी की, जहां से पशु के रंभाने की आवाज सुनाई दी जिस पर पुलिस ने टार्च की रोशनी मारकर देखा तो कुछ व्यक्ति बछड़े के साथ खड़े हैं। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस ने बहुत देर तक काम्बिंग की परंतु बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। दबोचे गए बदमाश की पहचान नसीम पुत्र कफ्यूम निवासी ग्राम पांडोली थाना नागल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक जिंदा गौवंश व गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए।
