पुलिस ने की दो गैंगस्टरों की 15 लाख रूपए की चल सम्पत्ति कुर्क

पुलिस ने की दो गैंगस्टरों की 15 लाख रूपए की चल सम्पत्ति कुर्क
  • सहारनपुर में छजपुरा में गैंगस्टरों की सम्पत्ति कुर्क करते पुलिसकर्मी।

सहारनपुर [24CN]। थाना जनकपुरी पुलिस ने आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले दो शातिर गैंगस्टरों की लगभग 15 लाख रूपए की चल सम्पत्ति कुर्क की गई।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आख्या के अनुसार बाबर पुत्र रफीक व बुरहान पुत्र हकीम निवासीगण छजपुरा थाना जनकपुरी के खिलाफ धारा-2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाबर व बुरहान निरंतर आर्थिक लाभ के लिए गिरोहबंद रूप से लूट, चोरी, गौकशी आदि आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया गया जिसमें आरोपियों द्वारा चल सम्पत्ति का क्रय भी किया गया था। आज पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व थाना जनकपुरी प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी बाबर व बुरहान द्वारा आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अर्जित की गई लगभग 15 लाख रूपए की अवैध चल सम्पतित को जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में गैंगस्टर एक्ट की धारा-14(1) की कार्रवाई करते हुए कुर्क की गई।

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट, 3/5/8 गौवध अधिनियम के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमें पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अर्जित अवैध धन को कुर्क करने का अभियान जारी रहेगा।