पुलिस ने शराब तस्कर समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा दबोचा गया शराब तस्कर।

गंगोह। कोतवाली गंगोह पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल बरामद कर लिए। मिली जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह के निर्देशन में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर तसव्वर पुत्र शाहदीन निवासी सांगाठेड़ा थाना गंगोह को नानौता चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो स्मार्ट फोन बरामद कर उसके खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके अलावा गंगोह कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक सुभाष मरौठिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत ईदगाह तिराहे से एक शातिर शराब तस्कर जमशेद पुत्र हनीफ निवासी गांव खुरगान थाना कैराना को पकड़कर उसके कब्जे से 24 अद्धे देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-63 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।