• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश

  • April 16, 2021
राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश
  • पीएम मोदी ने हर संयंत्र की क्षमता के अनुसार ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया। समीक्षा के दौरान पीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों का पूरे देश में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करें।

नई दिल्ली । भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक आधिकारिक बयान के अनुसार पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, डीपीआईआईटी, इस्पात और सड़क परिवहन सहित विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच तालमेल के महत्व पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित इन 12 राज्यों में 15 दिनों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की वर्तमान स्थिति और अनुमानित उपयोग की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कहा गया कि इन 12 राज्यों को क्रमश: 20, 25 और 30 अप्रैल को उनकी अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए 4,880 MT, 5,619 MT और 6,593 MT ऑक्सीजन आवंटित किए जाएं। पीएम मोदी ने हर संयंत्र की क्षमता के अनुसार ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया। समीक्षा के दौरान पीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों का पूरे देश में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन आयात करने के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी।

पिछले 24 घंटों के अंदर 2.17 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले 

देश में कोरोना के नए मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 2.17 लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,100 से अधिक मौतें भी हुई हैं। देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 1,74,308 हो गया है। पिछले 24 घंटों में भारत में 2,17,353 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,42,91,917 हो गई है। जिसमें कोरोना के मामलों की सक्रिय संख्या 15,69,743 है।

पिछले 24 घंटों में 1,18,302 लोग कोरोना की बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 1,25,47,866 हो गई है।

 


Post navigation

Prev
Next
मथुरा में गो-तस्करों का पीछा कर रहे ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचला: पथराव में सौ पुलिसकर्मी घायल

मथुरा में गो-तस्करों का पीछा कर रहे ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचला: पथराव में सौ पुलिसकर्मी घायल

  • March 21, 2026
ईद पर ईरानी राष्ट्रपति ने दिया मुस्लिम देशों को पैगाम, “आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं”

ईद पर ईरानी राष्ट्रपति ने दिया मुस्लिम देशों को पैगाम, “आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं”

  • March 21, 2026
सीएम योगी ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा

सीएम योगी ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा

  • March 21, 2026
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी ‘ईद उल फितर’ की बधाई, कहा- देश की खुशहाली का हिस्सेदार बनें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी ‘ईद उल फितर’ की बधाई, कहा- देश की खुशहाली का हिस्सेदार बनें

  • March 21, 2026
टिकट बंटवारे पर राहुल गांधी सख्त, 10 राजाजी मार्ग पर रात 2:30 बजे तक चली मैराथन बैठक, सांसदों को ‘नो एंट्री’

टिकट बंटवारे पर राहुल गांधी सख्त, 10 राजाजी मार्ग पर रात 2:30 बजे तक चली मैराथन बैठक, सांसदों को ‘नो एंट्री’

  • March 21, 2026
मार्च में ‘मिनी विंटर’: दिल्ली-NCR में 9 दिन में 15°C तक गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ-सुथरी

मार्च में ‘मिनी विंटर’: दिल्ली-NCR में 9 दिन में 15°C तक गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ-सुथरी

  • March 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मथुरा में गो-तस्करों का पीछा कर रहे ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचला: पथराव में सौ पुलिसकर्मी घायल March 21, 2026
  • ईद पर ईरानी राष्ट्रपति ने दिया मुस्लिम देशों को पैगाम, “आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं” March 21, 2026
  • उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने कहा- सीएम को ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए March 21, 2026
  • सीएम योगी ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा March 21, 2026
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी ‘ईद उल फितर’ की बधाई, कहा- देश की खुशहाली का हिस्सेदार बनें March 21, 2026
  • टिकट बंटवारे पर राहुल गांधी सख्त, 10 राजाजी मार्ग पर रात 2:30 बजे तक चली मैराथन बैठक, सांसदों को ‘नो एंट्री’ March 21, 2026
  • ‘काहे का मुसलमान, काबुल में 400 बेगुनाहों को मारा’, रमजान के आखिरी जुमे पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज March 21, 2026
  • देशभर में ईद-उल-फितर की रौनक, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई March 21, 2026
  • ‘अतीक अहमद इस दुनिया में नहीं…’, अवधेश प्रसाद ने फिल्म धुरंधर-2 को बताया सरकार का प्रोपगेंडा March 21, 2026
  • मार्च में ‘मिनी विंटर’: दिल्ली-NCR में 9 दिन में 15°C तक गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ-सुथरी March 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez