• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने गोवा जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

  • December 19, 2021
मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने गोवा जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
  • प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय गोवा मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम मडगांव में गैस-इन्सुलेटेड सबस्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार  को गोवा जाएंगे। वे यहां गोवा मुक्ति दिवस समारोह में शामिल होने के लिए तालेगाओ के डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और ‘आपरेशन विजय’ के दिग्गजों को सम्मानित करेंगे।

गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने वाले भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ‘आपरेशन विजय’ की सफलता को चिह्नित करने के लिए हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय, गोवा मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक, न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और डाबोलिम-नावेलिम, मडगांव में गैस-इन्सुलेटेड सबस्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

वह गोवा में बार काउंसिल आफ इंडिया ट्रस्ट के इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी आफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि देशभर में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे में सुधार और उच्च श्रेणी की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। इसी दृष्टि से गोवा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 380 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक का निर्माण किया गया है।

यह पूरे गोवा राज्य में एकमात्र अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जो हाई-एंड सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान करता है। यह एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी, लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस आदि जैसी विशेष सेवाएं प्रदान करेगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में पीएम-केयर के तहत स्थापित 1000 एलपीएम पीएसए प्लांट भी होगा।

लगभग 220 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल, आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है, जिसमें 33 विशिष्टताओं में ओपीडी सेवाएं, नवीनतम नैदानिक ​​और प्रयोगशाला सुविधाएं और फिजियोथेरेपी, आडियोमेट्री जैसी सेवाएं शामिल हैं। अस्पताल में 500 आक्सीजन युक्त बेड, 5500 लीटर एलएमओ टैंक और 600 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) के 2 पीएसए प्लांट हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करेगी’, नारी शक्ति वंदन अभियान में बोले पीएम मोदी

‘महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करेगी’, नारी शक्ति वंदन अभियान में बोले पीएम मोदी

  • April 13, 2026
पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

  • April 13, 2026
पवन खेड़ा के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दी चुनौती

पवन खेड़ा के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दी चुनौती

  • April 13, 2026
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल

  • April 13, 2026
‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

  • April 11, 2026
बंगाल में बीजेपी की लहर से टीएमसी पर हमला, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन

बंगाल में बीजेपी की लहर से टीएमसी पर हमला, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करेगी’, नारी शक्ति वंदन अभियान में बोले पीएम मोदी April 13, 2026
  • Delimitation पर भड़कीं Sonia Gandhi, बोलीं- यह Constitution पर सीधा हमला, बेहद खतरनाक April 13, 2026
  • नोएडा में मजदूरों ने क्यों किया उग्र प्रदर्शन? सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बताई वजह April 13, 2026
  • पुलिस की जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी, नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े हजारों श्रमिक; हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस April 13, 2026
  • पवन खेड़ा के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची असम सरकार, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दी चुनौती April 13, 2026
  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल April 13, 2026
  • पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- ‘परमाणु बम…’ April 13, 2026
  • आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार April 13, 2026
  • ‘आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं’, एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई April 13, 2026
  • यूपी में बढ़ने लगा पारा, तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, जानें आपके शहर का मौसम April 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez