पीएम मोदी बोले- 20 साल में हुई बर्बादी, अब दिल्ली में भाजपा का आना बहुत जरूरी है

पीएम मोदी बोले- 20 साल में हुई बर्बादी, अब दिल्ली में भाजपा का आना बहुत जरूरी है
  • बीते कई दिनों से भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता, तमाम उम्मीदवार, कार्यकर्ता और यहां के जागरूक नागरिक, आपके बीच आ रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं। दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं, ये आज साफ-साफ दिख रहा है।
  • दिल्ली ने भाजपा को मजबूती दी है, भाजपा जो कहती है करती है। भाजपा के लिए देशहित सबसे ऊपर।
  • संकल्पों को पूरा करने के लिए हम दिन-रात एक कर रहे हैं।
  • दिल्ली में अवैध कॉलोनी की समस्या सबसे बड़ी है, हमने इस समस्या को सुलझाया। लोगों को बुलडोजरों की चिंता से मुक्ति दिलाई है।
  • जिन लोगों ने सोचा नहीं था कि वो अपने जीवन में कभी अपने घर की रजिस्ट्री करा सकेंगे, अब वो अपने घर का सपना सच होते हुए देख रहे हैं।
  • दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है। ये भारत के भिन्न भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है।
  • 8 फरवरी को पड़ने वाला आपका हर वोट सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि इस दशक में दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए होगा।
  • 20 साल बहुत कुछ आपने देख लिया है, बहुत बर्बादी आप देख चुके हैं, अब एक ही रास्ता बचा है। अब दिल्ली में भाजपा का आना बहुत जरूरी है। जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तो देशभर में हम जो काम कर रहे हैं, वो काम हम दिल्ली में भी आसानी से कर पाएंगे।
  • जब तक ये लोग बैठे रहेंगे, तब तक ये दिल्ली के लोगों की भलाई के कामों में रोड़े अटकाते ही रहेंगे, रुकावट डालते रहेंगे। क्योंकि वो सिवाय राजनीति के कुछ जानते ही नहीं हैं।
  • 5 साल में केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए देशभर में 2 करोड़ घर बनाए। इसमें से एक भी घर दिल्ली सरकार की वजह से यहां नहीं बन पाया।
  • पिछले 5 साल में इतना सारा काम देश में हुआ, गरीबों को रहने के लिए घर मिले, लेकिन दिल्ली की सरकार यहां के गरीबों को रहने के लिए घर नहीं देना चाहती। पीएम आवास योजना यहां की सरकार की वजह से लागू नहीं हो पाई है।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे