• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

PM Modi LIVE: पीएम मोदी कुछ देर में करेंगे हिमाचलियों से संवाद, वैक्‍सीनेशन में कामयाबी पर देंगे शाबाशी

  • September 6, 2021
PM Modi LIVE: पीएम मोदी कुछ देर में करेंगे हिमाचलियों से संवाद, वैक्‍सीनेशन में कामयाबी पर देंगे शाबाशी
  • हिमाचल प्रदेश में लक्षित आबादी के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर में लोगों से संवाद करेंगे। प्रदेश में लक्षित आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में लक्षित आबादी के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर में लोगों से संवाद करेंगे। प्रदेश में लक्षित आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। पीएम मोदी 11 बजे वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करेंगे व चयनित छह लोगों से संवाद भी करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम में शिमला पीटरहाफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित जिलों से अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी शिमला के डोडरा क्वार में कार्यरत डाक्‍टर राहुल, ऊना से स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी, कुल्लू के मलाणा से आशा वर्कर निरमा देवी, मंडी से वैक्सीन लाभार्थी दयाल सिंह, हमीरपुर से वैक्सीन लाभार्थी निर्मला देवी व लाहुल स्पीति के शाशुर गोंपा प्रमुख से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम से पहले रात को एक ट्वीट कर हिमाचलियों को शाबाशी दी। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी लक्षित लोगों को वैक्‍सीन देकर एक मानदंड स्‍थापित किया है।

हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्‍य है, जिसने लक्षित आबादी के टीकाकरण के लक्ष्‍य को पा लिया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में नियंत्रण में हैं। कुछ समय पहलेे तक यहां संक्रमण के मामले बढ़ने लगे थे, लेकिन सरकार व प्रशासन के प्रयासाें से एक बार फ‍िर मामलों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अभी कोरोना संक्रमण के दो हजार से कम एक्टिव केस हैं।

हिमाचल प्रदेश में 18  वर्ष से अधिक उम्र के 55 लाख 23 हजार लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य तय था। बाद में सांख्‍य‍िकी विभाग ने 53 लाख 77 हजार आबादी बताई। लेकिन प्रदेश में अब 55 लाख 43 हजार 474 लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 18 लाख से ज्‍यादा लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। अब तक लगी वैक्‍सीन में प्रवासी मजदूर व फ्लोट‍िंग पापुलेशन भी शामिल है।

 


Post navigation

Prev
Next
Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार

Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार

  • March 14, 2026
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’

राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’

  • March 14, 2026
यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

  • March 14, 2026
‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

  • March 14, 2026
‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

  • March 13, 2026
‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

  • March 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez