• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना संकट काल में 18-19 घंटे काम कर रहे PM मोदी, सरकार कर रही दिन-रात काम- पीयूष गोयल

  • April 19, 2021
कोरोना संकट काल में 18-19 घंटे काम कर रहे PM मोदी, सरकार कर रही दिन-रात काम- पीयूष गोयल
Piyush Goyal
  • केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि कोरोना संकट काल में केंद्र दिन-रात काम कर रहा है। पीएम मोदी 18-19 घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

नई दिल्ली । रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कोरोना प्रबंधन में राज्यों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार 24 घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद 18-19 घंटे काम कर रहे हैं।कोरोना के हालात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राकांपा के कुछ नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश में महामारी की स्थिति की समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री ने उनसे (पीयूष गोयल) रात एक बजे (शनिवार) हालात का ब्योरा लेने के लिए बात की थी। गोयल ने कहा कि सरकार महामारी के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के लड़ रही है और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

आक्सीजन को लेकर सरकार का फैसला

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसके अनुरूप आक्सीजन की आपूर्ति में कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने उद्योगों को आक्सीजन की आपूर्ति पर सोमवार से अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि नौ उद्योगों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा रेलवे ने देश में आक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र को मिलेगा सबसे ज्यादा हिस्सा

समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रविवार को 12 राज्यों के साथ बैठक में केंद्र सरकार ने उनकी विभिन्न मांगों पर विचार किया। इसमें राज्यों को 6,177 मीट्रिक टन आक्सीजन वितरित करने का फैसला किया गया। इसमें से महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा 1,500 मीट्रिक टन आक्सीजन मिलेगी, जबकि दिल्ली 350 मीट्रिक टन और उत्तर प्रदेश को 800 मीट्रिक टन आक्सीजन मिलेगी।

4,002 कोच कोरोना केयर फैसिलिटी में तब्दील

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने अपने 4,002 कोचों को कोरोना केयर कम आइसोलेशन फैसिलिटी में तब्दील किया है ताकि राज्य सरकारों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इनमें से 94 कोचों को महाराष्ट्र के नंदुरबार में तैनात किया गया है। अन्य कोचों को राज्यों के अनुरोध पर उन्हें आवंटित किया जाएगा। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल का कहना है कि इनके लिए राज्यों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 


Post navigation

Prev
Next
‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

  • March 24, 2026
‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

  • March 24, 2026
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

  • March 24, 2026
सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट, AAP नेता करेंगे प्रोटेस्ट

सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट, AAP नेता करेंगे प्रोटेस्ट

  • March 24, 2026
सपा विधायक अबू आजमी का विवादास्पद बयान, बोले- महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं मुस्लिम

सपा विधायक अबू आजमी का विवादास्पद बयान, बोले- महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं मुस्लिम

  • March 24, 2026
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

  • March 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता March 24, 2026
  • ‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल March 24, 2026
  • AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ‘देश कानून से चलता है’ March 24, 2026
  • दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान March 24, 2026
  • हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों को नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला March 24, 2026
  • ‘प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखने के लिए राज्य सरकारें करें खास इंतजाम’, राज्यसभा में बोले PM मोदी March 24, 2026
  • सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट, AAP नेता करेंगे प्रोटेस्ट March 24, 2026
  • सपा विधायक अबू आजमी का विवादास्पद बयान, बोले- महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं मुस्लिम March 24, 2026
  • ‘कांशीराम के लिए कई बार मांगा था भारत रत्न, कभी नहीं दिया’, कांग्रेस पर जमकर बरसे मायावती के नेता March 24, 2026
  • ‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस March 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez