• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम

  • June 26, 2022
जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी, कुछ ऐसा रहेगा मोदी का कार्यक्रम
  • G7 Summit जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं जिसमें एक सत्र पर्यावरण ऊर्जा जलवायु का होगा और दूसरे सत्र में खाद्य सुरक्षा लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं। बैठक के बाद पीएम मोदी 28 जून को यूएई का भी दौरा करेंगे। यहां वो संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति तथा अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। बता दें की करीब दो महीने में पीएम मोदी दूसरी बार जर्मनी की यात्रा पर गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2 मई को जर्मनी गए थे जहां उन्होंने छठी भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श बैठक में हिस्सा लिया था।

दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जी-7

बता दें क जी-7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का समूह है जिसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी कर रहा है। इस समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ईटली, जापान और अमेरिका शामिल है। विदेश सचिव ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन जर्मनी की अध्यक्षता में हो रहा है जिसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू सहित कई अन्य शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं।

जर्मनी में कुछ ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

बता दें कि जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते हैं, जिसमें एक सत्र पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु का होगा और दूसरे सत्र में खाद्य सुरक्षा, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं। इस शिखर बैठक से इतर प्रधानमंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। जी7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण दोनों देशों की करीबी गठजोड़ और उच्च स्तरीय राजनीतिक सम्पर्क की परंपरा के मद्देनजर दिया गया है।

28 जून को जाएंगे संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे पीएम मोदी

वहीं, जी-7 शिखर बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के दौरान यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहयान का निधन 13 मई को हुआ था। इसके अलावा पीएम मोदी यूएई के नए राष्ट्रपति एवं अबू धाबी का शासक चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान को बधाई भी देंगे। इसी दिन यानी 28 जून की रात को ही पीएम मोदी यूएई से स्वदेश वापस लौट जाएंगे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
LPG की कमी पर कैराना सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा- हमें यह भी नहीं पता कि…

LPG की कमी पर कैराना सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा- हमें यह भी नहीं पता कि…

  • March 10, 2026
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी…

देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी…

  • March 10, 2026
‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में…’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में…’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

  • March 10, 2026
सरकार ने घरेलू गैस संकट टालने के लिए ESMA लागू किया, प्राथमिक सेक्टर्स को फ्यूल सप्लाई में मिलेगी प्रायोरिटी

सरकार ने घरेलू गैस संकट टालने के लिए ESMA लागू किया, प्राथमिक सेक्टर्स को फ्यूल सप्लाई में मिलेगी प्रायोरिटी

  • March 10, 2026
‘आधी रात को ये सब पिटिशन ड्राफ्ट करते हो क्या? वकील नहीं होते तो जुर्माना लगाता’, शराब से जुड़ी PIL पर भड़के CJI

‘आधी रात को ये सब पिटिशन ड्राफ्ट करते हो क्या? वकील नहीं होते तो जुर्माना लगाता’, शराब से जुड़ी PIL पर भड़के CJI

  • March 9, 2026
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, किरेन रिजिजू ने संभाला मोर्चा, बोले- मिलेगा करारा जवाब

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, किरेन रिजिजू ने संभाला मोर्चा, बोले- मिलेगा करारा जवाब

  • March 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे March 10, 2026
  • ‘खेल का कोई धर्म नहीं’, World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है March 10, 2026
  • ‘जंग का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए’, कैबिनेट की बैठक में बोले पीएम मोदी March 10, 2026
  • सबसे पहले LPG, CNG, PNG की जरूरतें होंगी पूरी, सरकार ने प्राथमिकता सूची में किया बदलाव March 10, 2026
  • राहुल गांधी के कॉम्प्रोमाइज्ड PM वाले बयान पर संजय राउत की प्रतिक्रिया, ‘ऐसी विस्फोटक जानकारी…’ March 10, 2026
  • LPG की कमी पर कैराना सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा- हमें यह भी नहीं पता कि… March 10, 2026
  • पंचायत चुनाव से जुड़ी अटकलों के बीच UP के सभी 59,163 गांवों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब मिलेगा ये फायदा March 10, 2026
  • CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना की मुश्किलें बढ़ीं, 83 थानों में FIR, आज करणी सेना का प्रदर्शन March 10, 2026
  • देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी… March 10, 2026
  • ‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, आने वाले दिनों में…’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा March 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez