• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Patna Civil Court Blast: पटना सिविल कोर्ट में बम ब्‍लास्‍ट से मची अफरातफरी, अगमकुआं थाने के दारोगा व सिपाही घायल

  • July 1, 2022
Patna Civil Court Blast: पटना सिविल कोर्ट में बम ब्‍लास्‍ट से मची अफरातफरी, अगमकुआं थाने के दारोगा व सिपाही घायल
  • Bomb Blast In Civil Court पटना सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर बम ब्‍लास्‍ट से अफरातफरी मच गई। पटेल छात्रावास से बरामद बम को प्रादर्श के लिए लाया गया था। ब्‍लास्‍ट में अगमकुआं के दारोगा व सिपाही जख्‍मी हो गए।

पटना। Blast in Patna Court: पटना सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर प्रक्रिया के तहत जांच के लिए लाया गया बारूद ब्‍लास्‍ट कर गया। इस घटना से अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में आ गए। कोर्ट परिसर के अभियोजन कार्यालय के पास धुआं फैल गया। ब्‍लास्‍ट में दारोगा व सिपाही जख्‍मी हो गए। जांच में पता चला कि पटेल छात्रावास में छापेमारी के दौरान पिछले दिनों बरामद बम को प्रादर्श के लिए कोर्ट लाया गया था। वही ब्‍लास्‍ट कर गया। जख्‍मी दारोगा व सिपाही को पीएमसीएच ले जाया गया। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्‍टया ज्‍यादा गर्मी से ब्‍लास्‍ट होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, लापरवाही के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। 

(स्‍टील के डब्‍बे में रखा गया बारूद)

पटेल छात्रावास से बरामद हुआ था बारूद 

जानकारी के अनुसार पटेल छात्रावास से स्‍टील के डब्‍बे में बरामद बम को प्रादर्श के लिए अगमकुआं थाने के दारोगा उमाकांत राय व सिपाही सुबोध कुमार लेकर कोर्ट परिसर पहुंचे थे। कागजी कार्रवाई के दौरान टेबल पर रखा बम ब्‍लास्‍ट कर गया। ब्‍लास्‍ट की आवाज इतनी तेज थी कि पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। अफरातफरी की स्थिति हो गई। पीरबहोर थाने की पुलिस भी पहुंची। मामला स्‍पष्‍ट होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि बम में बारूद के साथ स्पिलंटर काफी कम मात्रा में था। इस कारण कम लोग जख्‍मी हुए। घायल हुए दारोगा व सिपाही को भी मामूली चोटें आई हैं। उनकी आंखों में जलन हो रही है। फिलहाल सुरक्षा के दृष्टि से कोर्ट परिसर में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। मौके पर सिटी एसपी पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान आइबी की रिपोर्ट पर पटना के कई हॉस्‍टलों में जांच की गई थी। इसी क्रम में पटेल छात्रावास से ये बारूद बरामद हुए थे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान

‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान

  • April 7, 2026
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने उठाया ये कदम, 13 अप्रैल को सुनवाई

आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने उठाया ये कदम, 13 अप्रैल को सुनवाई

  • April 7, 2026
पवन खेड़ा के घर Police भेजने पर भड़के जयराम रमेश, बोले- CM Himanta परेशान और डरे हुए हैं

पवन खेड़ा के घर Police भेजने पर भड़के जयराम रमेश, बोले- CM Himanta परेशान और डरे हुए हैं

  • April 7, 2026
अखिलेश यादव के राज को बताया ‘Lyari Raj’, लखनऊ में लगे पोस्टर पर मचा बवाल

अखिलेश यादव के राज को बताया ‘Lyari Raj’, लखनऊ में लगे पोस्टर पर मचा बवाल

  • April 7, 2026
ईरान युद्ध से पाकिस्तान की हालत खराब… आज रात से लगेगा लॉकडाउन; शहबाज शरीफ ने किया एलान

ईरान युद्ध से पाकिस्तान की हालत खराब… आज रात से लगेगा लॉकडाउन; शहबाज शरीफ ने किया एलान

  • April 7, 2026
‘बंगाल की ओर नजर उठाई तो कड़ा जवाब मिलेगा’, राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सीधा संदेश

‘बंगाल की ओर नजर उठाई तो कड़ा जवाब मिलेगा’, राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सीधा संदेश

  • April 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान April 7, 2026
  • आईआईए प्रतिनिधिमंडल का अरुणाचल-असम दौरा, 16 एमओयू पर हस्ताक्षर April 7, 2026
  • फार्मासिस्ट की अनिवार्यता खत्म करने के प्रस्ताव पर तीखा विरोध April 7, 2026
  • जेवी जैन कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, बैडमिंटन व योगासन में दिखा उत्साह April 7, 2026
  • दिल्ली राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद की कुमारी कनक, विराज तंवर और वैभव कपिल ने जीते पदक April 7, 2026
  • स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाएं: नगरायुक्त April 7, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के तीन छात्रों ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) की परीक्षा में रैंक प्राप्त की April 7, 2026
  • आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने उठाया ये कदम, 13 अप्रैल को सुनवाई April 7, 2026
  • CM योगी ने आजमगढ़ में दुग्ध अवशीतन केंद्र का किया शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर April 7, 2026
  • पवन खेड़ा के घर Police भेजने पर भड़के जयराम रमेश, बोले- CM Himanta परेशान और डरे हुए हैं April 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez