• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दुष्कर्म वाले बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भड़कीं पूर्व पत्नी जेमिमा

  • April 9, 2021
दुष्कर्म वाले बयान को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर भड़कीं पूर्व पत्नी जेमिमा
  • जेमिमा ने ट्वीट के जरिये इमरान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को पर्दा करने की जरूरत है। जेमिमा ने कहा पर्दा करने की जरूरत पुरुषों को है। अपने मानने वालों से कहो कि वे अपनी आंखों पर संयम बरतें।

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर बयान देखकर घिर गए हैं। उन्हें न सिर्फ अपने मुल्क बल्कि विदेश में भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्थस्मिथ ने भी उनको जमकर फटकार लगाई है। इमरान ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों के लिए बॉलीवुड, महिलाओं के छोटे कपड़ों और पश्चिमी संस्कृति को जिम्मेदार ठहराया है।

जेमिमा ने ट्वीट के जरिये इमरान पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों को पर्दा करने की जरूरत है। जेमिमा ने कहा, ‘पर्दा करने की जरूरत पुरुषों को है। अपने मानने वालों से कहो कि वे अपनी आंखों पर संयम बरतें।’

हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को देना होगा बढ़ावा: इमरान

उन्होंने कहा कि वह जिस इमरान खान को जानती थीं, वह मर्दो की आंख पर पर्दा करने की बात कहता था। प्रधानमंत्री इमरान ने हाल में कहा था, ‘हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा, ताकि प्रलोभन से बचा जा सके।’ उनके इस बयान की इंटरनेट मीडिया पर जमकर आलोचना हुई है।

दूसरी पत्नी ने इमरान खान को मुंह बंद रखने की दी नसीहत 

वहीं, इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने भी इमरान को मुंह बंद रखने की नसीहत दी है। रेहम खान ने कहा कि वह जितना कम बोलेंगे, वह सबके लिए उतना ही अच्छा होगा। साथ ही रेहम खान ने जेमिमा पर भी तंज कसा, जो पाकिस्तान में रहने के दौरान सिर से लेकर पांव तक कपड़ों में नजर आती थीं।

पाकिस्तान में मानवाधिकार ने प्रधानमंत्री से माफी मांगने को कहा

इमरान खान के इस बयान के बाद अब वह सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कई जानीमानी हस्तियों ने इमरान के इस बयान के लिए लताड़ लगाई है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में मानवाधिकार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से माफी मांगने को कहा है।

 


Post navigation

Prev
Next
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय

  • March 9, 2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान

  • March 9, 2026
ईरान पर सरकार के बयान से नाखुश सपा, अफजाल अंसारी बोले- पीएम इस्तीफा दें और विदेश मंत्री को…

ईरान पर सरकार के बयान से नाखुश सपा, अफजाल अंसारी बोले- पीएम इस्तीफा दें और विदेश मंत्री को…

  • March 9, 2026
अखिलेश यादव ने सरकार को बताए वो 7 मुद्दे जिन पर विपक्ष चाहता है चर्चा, एक्स पर किया ये पोस्ट

अखिलेश यादव ने सरकार को बताए वो 7 मुद्दे जिन पर विपक्ष चाहता है चर्चा, एक्स पर किया ये पोस्ट

  • March 9, 2026
उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू

उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! पुलिस ने 3 महिलाओं को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू

  • March 9, 2026
‘हिंद महासागर में थे ईरान के 3 जहाज, हमने एक को दी शरण’, राज्यसभा में बोले एस जयशंकर

‘हिंद महासागर में थे ईरान के 3 जहाज, हमने एक को दी शरण’, राज्यसभा में बोले एस जयशंकर

  • March 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय March 9, 2026
  • कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन, आपसी सौहार्द्र को किया मजबूत March 9, 2026
  • उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण March 9, 2026
  • 850 बडे़ बकायादारों को भेजे कुर्की नोटिस March 9, 2026
  • ज्ञान गंगा शिक्षा समिति ने महिला दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन March 9, 2026
  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान March 9, 2026
  • ‘आधी रात को ये सब पिटिशन ड्राफ्ट करते हो क्या? वकील नहीं होते तो जुर्माना लगाता’, शराब से जुड़ी PIL पर भड़के CJI March 9, 2026
  • ईरान पर सरकार के बयान से नाखुश सपा, अफजाल अंसारी बोले- पीएम इस्तीफा दें और विदेश मंत्री को… March 9, 2026
  • अखिलेश यादव ने सरकार को बताए वो 7 मुद्दे जिन पर विपक्ष चाहता है चर्चा, एक्स पर किया ये पोस्ट March 9, 2026
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, किरेन रिजिजू ने संभाला मोर्चा, बोले- मिलेगा करारा जवाब March 9, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez