सावन के दूसरे सोमवार के दिन इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, होगा आकस्मिक धन लाभ

- सावन का दूसरा सोमवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छा होगा। वहीं कुछ राशियों को कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानिए सोमवार का राशिफल
नई दिल्ली : आज 25 जुलाई,सोमवार का दिन, सावन मास की द्वादशी तिथि दोपहर 4.17 तक रहेगी उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग रही है। आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है। इसके साथ ही प्रदोष व्रत भी है। आज के दिन काफी शुभ योग भी बन रहे हैं। आज के दिन हर प्रकार के शुभ कार्यों के लिए, किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण व्यवसाय,कैसा भी निर्माण कार्य,आध्यात्मिक अनुष्ठान, घरलू कार्य तथा किसी भी प्रकार के शारीरिक गतिविधियों को आरम्भ करने के लिए अति शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कार्यक्षेत्र में हैं आपकी कुशलता के चलते सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों से छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों बढ़ सकती है स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों के लिए समय बेहतर है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सेहत से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी।स्वयं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सबको प्रभावित करेंगा। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। टीवी, मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। सभी कार्य करने में मेहनत अधिक लगेगी ।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी योजना पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें जल्दबाजी में निर्णय न लें।व्यापारिक गतिविधियों से रुकावटें दूर होंगी सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी किंतु बेवजह है किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी अनावश्यक खर्चों की अधिकता भी रहेगी खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के योग बनेंगे। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पेट संबंधित परेशानियां रह सकती है खानपान पर नियंत्रण रखें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सुकून भरा रहेगा। मानसिक क्लेशों से मुक्ति मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे सहकर्मियों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।व्यापारिक मामले आपके फेवर में रहेंगे धन लाभ होगा। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल बना रहेगा हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य बनेंगे। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारिक मामलों में आपकी कठिन परिश्रम के चलते बेहतर लाभ प्राप्त करेंगे। बेवजह किसी बहस में न पड़े अन्यथा मानसिक तनाव रह सकता है वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां चुनौतियों से भरी रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखे बेवजह किसी बहस में न पड़े। कारोबारी मामले सुलझेंगे कार्यों में गति आएगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रोज़मर्रा के कार्यों के लिए धन की कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज आप अधिक सतर्क व सावधान होकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि कौशल के बल पर प्रत्येक काम समय पर संपन्न करेंगे आज का दिन विशेष मान सम्मान की प्राप्ति होंगी । अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी विशेष व्यक्ति की सलाह पर योजनाओं का फेरबदल करेंगे। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा आर्थिक मुनाफा बढ़ेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा कार्यक्षेत्र में भरपूर उत्साह से सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। पुरानी आर्थिक योजनाओं के लाभ प्राप्त होंगे। व्यापारिक योजनाएं फलीभूत होगा धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी में रोजगार उपलब्ध होगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अपनी वाणी कौशल, एवं बुद्धिमता से कार्यक्षेत्र में सबका मन जीत लेंगे वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत फैसले ले सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें पेट संबंधित रोग रह सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन मानसिक तनाव भरा रह सकता है। दिन की शुरुआत ही थोड़ी धीमी रहेगी,कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है उधार देने से बचें। व्यापारी वर्ग कोई बड़ी डील करने से पहले विचार विमर्श करें जल्दबाजी में निर्णय न लें। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी।