प्रधानमंत्री की अपील पर क्षेत्र में जलाये गये दीये, पटाखे चलाना लोगो की नासमझी

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर नगर व क्षेत्रवासियों ने दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ अपनी एकजुटता का परिचय दिया। साथ ही बीतीरात नगर में ठीक 9 बजे दिवाली मनायी गयी। लोगो ने अपने अपने घरो पर दिये जलाये। कुछ लोगो ने तो पटाखे व आतिशबाजी करके इसे दिवाली का रूप देने का प्रयास भी किया। हांलाकि अधिकतर व्यक्तियों ने पटाखे चलाने का नासमझी बताया।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी, नगर मडंल अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील कोरोना के खिलाफ एक जुटता दिखाने की थी। लोगो ने अतिउत्साह मे ऐसा किया है। यह कोई जश्न नही था। ऐसे में पटाखे चलाना नासमझी की कहा जायेगा।
इस मौके पर नगर पालिका ने भी स्ट्रीट लाईटे बंद कर प्रधानमंत्री की अपील को समर्थन दिया। 9 बजे दीये जलाये गये तो ऐसा लगा जैसे दीपावली का पर्व हो। नगर प्रत्येक वर्ष चैत्र मास मे रामलीला का आयोजन किया जाता है। पंरतु इस बार कोरोना के चलते रामलीला का मंचन निरस्त कर दिया गया। यदि रामलीला होती तो 5 अप्रैल को नगर होने वाली रामलीला में रामबारात का मंचन होता। जबकि नगर में भगवान राम की रामबारात का जलूस निकाला जाता है। ऐसे मे कई लोगो ने प्रधानमंत्री की अपील को राम बारात से जोडते हुए इसे रामबारात उत्सव के तौर पर मनाया।