श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
  • सहारनपुर में श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाईन एवं जलाभिषेक करते श्रद्धालगुण।

सहारनपुर। श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर सहारनपुर के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रात:काल से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिरों में जुटने लगे। हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से पूरा नगर शिवमय हो गया। सुबह से ही महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव, श्री बागेश्वर महादेव (चकराता रोड), श्री पातालेश्वर (रानी बाजार), श्री शिव मंदिर (नवीन नगर), श्री हरि मंदिर (आवास विकास), श्री नारायण पुरी मंदिर (गिल कॉलोनी), श्री राधा कृष्ण मंदिर (हकीकत नगर), श्री गौरी मंदिर (रेलवे कॉलोनी), श्री गोपाल मंदिर (क्लासी लाइन) सहित नगर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। सभी ने बारी से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, जबकि नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। कई मंदिर परिसरों में रंगोली, फूलों की सजावट और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष व्यवस्था यहां मंदिर समिति द्वारा बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल-फूल और पंचामृत की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालु विधिपूर्वक जलाभिषेक कर सकें। लाइनबद्ध दर्शन के लिए मार्ग बनाए गए और स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं को सहायता प्रदान की गई। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ तीर्थ यात्रियों का नगर के मंदिरों में भव्य स्वागत किया गया, उन्हें जलाभिषेक के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई।

डाक कांवड़ और सामान्य कांवड़ यात्री बोल बम के जयघोष के साथ मंदिरों में पहुंचे और भोलेनाथ को जल अर्पित किया। ओघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आध्यात्मिक प्रवचन राधा विहार स्थित औघड़ दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में प्रात:काल से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने शिवरात्रि की महिमा बताते हुए कहा कि शिव और शक्ति का मिलन ही शिवरात्रि है। जलाभिषेक से आत्मा को दिव्यता और शांति का अनुभव होता है, जिससे जीव कर्म बंधनों से मुक्त होता है।

उन्होंने कहा कि शिव ही जगत के कल्याण का मूल हैं और वे ही पूर्ण ब्रह्म के प्रतीक हैं। इस अवसर पर कई गणमान्यजन व श्रद्धालु मंदिरों में उपस्थित रहे जिनमें ऋषभ सर, राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, भूपेंद्र पुंडीर, अरुण कश्यप, कुलदीप गुर्जर, अश्विनी कंबोज, दिग्विजय राणा, गीता, बबली, बबीता, रेखा, पूनम, कुसुम, राजबाला, सुनीता, सुदेश आदि प्रमुख रहे। इसके अलावा जनपद के सभी कस्बों एवं गांवों देवबंद, रामपुर मनिहारान, अम्बेहटा, गंगोह, नकुड़, चिलकाना, बेहट, बिहारीगढ़, छुटमलपुर, गागलहेड़ी, नागल के शिवालयों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई और हरिद्वार से लौटे शिवभक्त कांवडिय़ों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा पुलिस लगातार गश्त करती रही ताकि कोई अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना न घट सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *