• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर यूपी के महाविद्यालयों में शुरू होगा आनलाइन उद्यमिता कोर्स, बढ़ेगा रोजगार

  • April 8, 2022
सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर यूपी के महाविद्यालयों में शुरू होगा आनलाइन उद्यमिता कोर्स, बढ़ेगा रोजगार
  • युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि महाविद्यालयों में भी आनलाइन उद्यमिता पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। योगी सरकार-1 में प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार दिया गया था।

लखनऊ। लोक कल्याण संकल्प पत्र में हर परिवार को एक रोजगार या स्वरोजगार का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। अधिक से अधिक युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि महाविद्यालयों में भी आनलाइन उद्यमिता पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इससे वह खुद आत्मनिर्भर बनेंगे और दूसरों को भी रोजगार दे सकेंगे।

अपने संकल्प पर आगे बढ़ते हुए सरकार ने अब तक जो खाका खींचा है, उसमें युवाओं को उद्यमी बनाने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के साथ-साथ एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसमें प्रशिक्षण और प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को समय से उदार शर्तों पर पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसी क्रम में महाविद्यालय स्तर पर सरकार उद्यम लगाने के इच्छुक युवाओं के लिए तय अवधि का एक आनलाइन उद्यमिता पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के जरिए प्रशिक्षण पाने वालों को सरकार से संबंधित संस्था प्रमाण पत्र देगी। उद्यमिता के इच्छुक युवाओं को बैंक लिंकेज से लेकर जरूरत के अनुसार अन्य मदद भी सरकार की ओर से की जाएगी।

इसी तरह माटी कला बोर्ड और विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं की संख्या भी दोगुनी की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए आने वाले युवाओं को बैंक से उद्यम लगाने के लिए पूंजी पाने में दिक्कत न हो, इसके लिए बैंकों से पहले ही विभाग समन्वय बनाकर ऋण का आवेदन मंगवा लेंगे। फिर प्रशिक्षण केंद्र पर ही फार्म भरवाया जाएगा। फिर युवा उद्यमी के खाते में ऋण का पैसा न आने तक अधिकारी लगातार बैंक से समन्वय बनाए रखेंगे।

दो वर्ष में दो लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण : सरकार द्वारा अगले दो वर्ष में दो लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दावा है कि योगी सरकार-1 में प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार दिया गया था। अकेले एक जिला एक उत्पाद योजना से ही 25 लाख से अधिक रोजगार-स्वरोजगार के अवसर तैयार किए गए थे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’ September 25, 2026
  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021