shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर: ईद के दिन पति ने पत्नी से की मारपीट, बचाव में आई मां और भाईयों को किया घायल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ईद के दिन एक पति ने पति ने अपने परिजनों के साथ मायके में रही पत्नी की पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं बचाव में आई उसकी मां और भाईयों को भी नहीं बख्शा। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के मुहल्ला गुलाम ओलिया निवासी 22 वर्षीय गुलाबसा ईद के दिन घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची। जहां उसने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पूर्व मुहल्ले में ही एक युवक से हुइ थी। उसके एक छोटा बच्चा है।
पांच दिन पूर्व उसने अपने पति से ईद के लिए खर्च की मांग की तो उसने मारपीट कर उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई।

आरोप है कि ईद के दिन सोमवार की सुबह उसका पति अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट कर डाली। बचाव में आई उसकी मां फिरदोस, उसके भाई मुर्तजा, आस मोहम्मद घायल हो गए। पुलिस ने महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार कराया।

कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि पति-पत्नी का आपस का झगड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।

Jamia Tibbia