गुरू पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया अपने गुरूओं का सम्मान

गुरू पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया अपने गुरूओं का सम्मान
  •  गुरू पूर्णिमा पर गुरूकुल वाटिका में हवन यज्ञ करते श्रद्धालू।

देवबंद [24CN]। नगर के अनेक स्थानों पर गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू वंदना और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें गुरूओं का शिष्यों ने सम्मान करते हुये उनके चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

शनिवार को कुटी रोड स्थित श्री गुरूकुल वाटिका में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के यजमान संदीप त्यागी रहे। स्वामी शांतनु महाराज ने रामायण और महाभारत काल के गुरूओं का उदाहरण देकर गुरू की महिमा का वर्णन किया। भजनोपदेशक अंजली आर्य (हरियाणा) और सुरेंद्र आर्य ने भजनों के माध्यम से अपने विचार रखे।

अंजली आर्य ने बताया कि भगवान श्रीरामचंद्र जी के गुरू विश्वामित्र थे। ऐसा गुरू होना चाहिए जो परिवार में आपसी प्यार मोहब्बत के बारे में बताए। इस मौके पर जनेश्वर प्रसाद, राजकुमार जाटव, पहल सिंह, दुर्गेश, रणवीर सिंह, पवन त्यागी, नकली सिंह, बबीता, अदिती, डा. कांता त्यागी, नरेशपाल, धर्मवीर सिंह आदि रहे। उधर, रविदास मार्ग स्थित जाटव नगर में अनुयाइयों ने संत गुरू रविदास महाराज की पूजा अर्चना की। पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। गुरूओं के बताए मार्ग पर चलने से परिवार एवं समाज का कल्याण होता है। कार्यक्रम में महेंद्र निगम, चंद्रप्रकाश निगम, राजू, वेदप्रकाश जाटव, गोविंद निगम आदि रहे।