• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक, कर्नाटक में सामने आए दो मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

  • December 2, 2021
भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक, कर्नाटक में सामने आए दो मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
  • देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से हैं। साथ ही देश के कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां अभी 10 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं।

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की चिंता के चलते भारत सरकार पहले से अधिक सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले कर्नाटक से हैं। लगभग 29 देशों में अब तक ओमिक्रोन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं। आइसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित 37 प्रयोगशालाओं के INSACOG संघ के जीनोम अनुक्रमण प्रयास के माध्यम से कर्नाटक में अब तक ओमिक्रोन के दो मामलों का पता चला है। हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोरोना को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है।

देश में कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं, जहां अभी 10 हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले हैं। देश के 55 फीसद मामले इन दो राज्यों में दर्ज किए गए हैं। देश में इस वक्त कोविड के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

टीकाकरण की जानकारी देते हुए लव अग्रवाल ने बताया कि देश में हम अब तक लोगों को 125 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज लगा चुके हैं। 84.3 फीसद लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 45.92फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं।

संयुक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70 फीसद मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज की गई है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ‘देश कानून से चलता है’

AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ‘देश कानून से चलता है’

  • March 24, 2026
हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों को नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों को नहीं मिलेगा अनुसूचित जाति का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

  • March 24, 2026
‘प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखने के लिए राज्य सरकारें करें खास इंतजाम’, राज्यसभा में बोले PM मोदी

‘प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखने के लिए राज्य सरकारें करें खास इंतजाम’, राज्यसभा में बोले PM मोदी

  • March 24, 2026
‘कांशीराम के लिए कई बार मांगा था भारत रत्न, कभी नहीं दिया’, कांग्रेस पर जमकर बरसे मायावती के नेता

‘कांशीराम के लिए कई बार मांगा था भारत रत्न, कभी नहीं दिया’, कांग्रेस पर जमकर बरसे मायावती के नेता

  • March 24, 2026
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

  • March 24, 2026
‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज March 24, 2026
  • जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा March 24, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 24, 2026
  • विश्व क्षय रोग दिवस पर 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित March 24, 2026
  • सहारनपुर में विधायक निधि से सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन व शिलान्यास March 24, 2026
  • नवरात्र महोत्सव में मां कात्यायनी पूजा सम्पन्न March 24, 2026
  • महापौर ने रुसी प्रतिनिधि मंडल को बताया श्रीमद्भागवत का महत्व March 24, 2026
  • जनसुनवाई में आया अवैध कब्जा कर पैलेस निर्माण का मामला March 24, 2026
  • AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत March 24, 2026
  • महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू March 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez