अब ऑनलाइन जारी होगा अनापत्ति प्रमाण पत्र: तेजवीर

अब ऑनलाइन जारी होगा अनापत्ति प्रमाण पत्र: तेजवीर
  • सहारनपुर में आईआईए की बैठक में सीएफओ को स्मृति चिन्ह देते पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने कहा कि अग्निशमन विभाग की नई पॉलिशी में अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है जिसके लिए मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी तेजवीर सिंह आज यहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई पॉलिशी के तहत इकाई के अनापत्ति प्रमाण पत्र की वैधता बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी गई है और दोबारा नवीनीकरण कराने पर सिर्फ एक प्रार्थना पत्र देना होगा, जिस पर इकाई के अनापत्ति प्रमाण पत्र का नवीनीकरण हो जाएगा।

चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि संस्था का 37वां स्थापना दिवस आगामी 20 मई को मनाया जाएगा जिसके लिए मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज को कनवीनर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर चैप्टर की टीम ने संस्था के कई सदस्यों के नए विद्युत कनैक्शन के स्टीमेट को कम कराने के साथ ही स्टाम्प ड्यूटी की छूट भी दिलवाई गई है। उन्होंने कहा कि इंडिया मार्ट की तर्ज पर आईआईए मार्ट पोर्टल बनाया गया है जिसमें सभी सदस्य अपने उत्पाद को अपलोड कर उसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्यालय द्वारा संस्था के सदस्यों के लिए पांच लाख रूपए का दुर्घटना बीमा बिल्कुल नि:शुल्क किया गया है। साथ ही सदस्यों के लिए मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस कम दरों पर कराया गया है।

बैठक को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, हरियाणा प्रभारी आर. के. धवन, टैक्सटाइल पार्क कनवीनर संदीप, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, राजेश सपरा, सुरेंद्र मोहन कालड़ा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सुनील सैनी, सतीश अरोड़ा, संदीप सचदेवा, नितिन गुप्ता, विकास मलिक, अशोक गांधी, सुषमा बजाज, संजय अरोड़ा, एस. अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, दर्शन गुप्ता आदि उद्यमी आदि मौजूद रहे।