• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जेल में रहकर कोई भी प्रभावित नहीं कर सकेगा चुनाव, सीसीटीवी के साथ स्टेटिक जैमर रहेंगे सक्रिय

  • January 9, 2022
जेल में रहकर कोई भी प्रभावित नहीं कर सकेगा चुनाव, सीसीटीवी के साथ स्टेटिक जैमर रहेंगे सक्रिय
  •  डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी टीम की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश पुलिस की चुनाव सेल के प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने प्रदेश में शांति पूर्वक चुनाव संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से शासन तथा प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में इस दौरान हर जगह पर सुरक्षा भी बेहद मुस्तैद रहेगी।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने रविवार को मीडिया से चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी टीम की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश पुलिस की चुनाव सेल के प्रमुख प्रशांत कुमार ने बताया कि हमने प्रदेश में शांति पूर्वक चुनाव संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी शख्स के साथ जरा सी भी नरमी नहीं बरती जाएगी। प्रशांत कुमार ने कहा कि पहले तो लोग जेल से भी चुनाव को संचालित तथा प्रभावित कर लेते थे, इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार अपराधी जेल में रहकर चुनाव प्रभावित नहीं कर सकेंगे। इसके लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जेल में बंद सभी अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। जनपद स्तर पर 275 और कारागार स्तर पर 869 अपराधी चिन्हित हैं। यह लोग अपरोक्ष रूप से जेल में रहते हुए चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा प्रदेश की जेलों में 2676 सीसीटीवी ल 271 स्टेटिक जैमर लगाए गए हैं। जिला स्तर पर 275 व कारागार स्तर पर 869 ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए हैं, जो चुनाव में बाधा डाल सकते हैं। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रशांत कुमार ने कहा कि चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हम बेहद गंभीर हैं। हम निष्पक्ष, भयमुक्त और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्र में 92821 मतदान केन्द्र के साथ 174351 मतदेय स्थल की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। 174351 में से 29138 मतदेय स्थलों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किए गए हैं। 95 विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील के रूप में चिन्हित हैं। प्रदेश में कुल 1133894 लाइसेंसी हथियार में से 368490 लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा चुके हैं। हर जिले में पुलिस को अपनी सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ आबकारी विभाग ने अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर 31 चौकियां स्थापित की हैं।

प्रशांत कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार की तरफ से हमको 150 कम्पनी अर्द्धसैनिक बल मिल चुके हैं। 75 कम्पनी सीआरपीएफ ïका आवंटन और हुआ है, जो 10 जनवरी को मिल जाएंगे। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी पुलिस कर्मियों को वैक्सीन की डबल डोज लगाने के आदेश दिए गए हैं। समस्त पुलिस बल को एंटी कोविड किट दी जाएगी। चुनाव में आचार संहिता का पालन कराया जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट से वोट डालने का अधिकार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भी विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने की तैयारी में लग गई। इसके लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में चुनाव सेल भी बना लिया गया। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार को इस चुनाव सेल का प्रमुख बनाया गया है। डीजीपी मुकुल गोयल की देखरेख में उत्तर प्रदेश पुलिस का चुनाव सेल काम करेगा। इसमें एडीजी लॉ एंड आर्डर के साथ आइजी लॉ एंड आर्डर संजीव गुप्ता को भी रखा गया है। आईपीएस अधिकारी एलआर कुमार, आशीष तिवारी और अविनाश पाण्डेय को चुनाव सेल में तैनात किया गया है। इसके साथ ही सभी जिलों को एक्स्ट्रा फोर्स एलॉटमेंट की कार्यवाही शुरू की गई है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?

अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही?

  • January 21, 2026
उदयपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, 3 ने मौके पर ही तोड़ा दम

उदयपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, 3 ने मौके पर ही तोड़ा दम

  • January 21, 2026
अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज में टकराव, स्वामी जितेंद्रानंद बोले- ‘ये हर बार पीटे जाते हैं’

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज में टकराव, स्वामी जितेंद्रानंद बोले- ‘ये हर बार पीटे जाते हैं’

  • January 21, 2026
राज ठाकरे ने उद्धव को दिया झटका! कल्याण-डोंबिवली में उनकी पार्टी MNS ने किया शिंदे सेना को समर्थन का ऐलान

राज ठाकरे ने उद्धव को दिया झटका! कल्याण-डोंबिवली में उनकी पार्टी MNS ने किया शिंदे सेना को समर्थन का ऐलान

  • January 21, 2026
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर संत रामभद्राचार्य ने कहा- “जब पुलिस ने रोका था तो नहीं जाना चाहिए था, सरकार का नोटिस भेजना सही”

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर संत रामभद्राचार्य ने कहा- “जब पुलिस ने रोका था तो नहीं जाना चाहिए था, सरकार का नोटिस भेजना सही”

  • January 21, 2026
‘जन्नत’ नाम से हिंदू लड़कियों का फोल्डर, मुस्लिम युवाओं को फंसाने के लिए जुटाए कॉल गर्ल्स के नंबर, KGMU धर्मांतरण के आरोपी डॉक्टर रमीज ने किए बड़े खुलासे

‘जन्नत’ नाम से हिंदू लड़कियों का फोल्डर, मुस्लिम युवाओं को फंसाने के लिए जुटाए कॉल गर्ल्स के नंबर, KGMU धर्मांतरण के आरोपी डॉक्टर रमीज ने किए बड़े खुलासे

  • January 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए निगम ने खोली नयी विंडो January 21, 2026
  • आबकारी विभाग की टीम ने चेकपोस्ट पर चलाया सघन चैकिंग अभियान January 21, 2026
  • सीवर व सफाई व्यवस्था के लिए निगम ने खरीदे एक दर्जन से अधिक नये वाहन January 21, 2026
  • 26 जनवरी को तहसील-ब्लॉक स्तर पर निकलेगी ट्रैक्टर परेड: भाकियू January 21, 2026
  • सातवें परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए पूर्व कमिश्नर ज्ञानचंद आजाद January 21, 2026
  • मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली ने सहारनपुर में शुरू की एक्सक्लूसिव ऑन्कोलॉजी ओपीडी January 21, 2026
  • अखिलेश और सीएम योगी का नाम लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कर दिया बड़ा दावा, पूछा- पीड़ा नहीं हो रही? January 21, 2026
  • उदयपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, 3 ने मौके पर ही तोड़ा दम January 21, 2026
  • अजय राय काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर दर्शन करने पहुंचे, पुल‍िस ने मण‍िकर्ण‍िका पर बढ़ाई सुरक्षा January 21, 2026
  • अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज में टकराव, स्वामी जितेंद्रानंद बोले- ‘ये हर बार पीटे जाते हैं’ January 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez