• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर करारा तंज- कहा- घमंड और अहंकार में डूबे हैं और अभी भी खुद को ही मानते मुख्यमंत्री

  • August 27, 2022
नितिन अग्रवाल का अखिलेश पर करारा तंज- कहा- घमंड और अहंकार में डूबे हैं और अभी भी खुद को ही मानते मुख्यमंत्री
  • कानपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला कहा- वो खुद को आज भी मुख्यमंत्री कहलाना ही पसंद करते हैं।

कानपुर। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर करारा हमला बोला है। उन्हें घमंडी और अहंकारी बताते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह आज तक अपने को मुख्यमंत्री मानते हैं और अभी तक मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं उतरे। शालीनता और विनम्रता से कोसों दूर हैं, उनका घमंड ही समाजवादी पार्टी के पतन की वजह है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ कर दें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर टिप्पणी की तो उन पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की जाने लगी। जबकि मैंने सही बात कही थी।

इससे पता चलता है कि समाजवादी पार्टी के लोग राजनीति में शालीनता, मर्यादा और विनम्रता को नहीं मानते हैं। उनके नेता भी घमंड और अहंकार से भरे हुए हैं । सभी को पता है कि समाजवादी पार्टी ने 2012 से 2017 के दौरान उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम किया और तुष्टीकरण की राजनीति खुलकर की। इसी वजह से उन्हें जनता ने 2014 के बाद 2017, 2019 और 2022 में पूरी तरह नकार दिया है।

आबकारी मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक मुझसे मिलते हैं और वह बताते हैं कि अपने चमचों से घिरे अखिलेश यादव खुद को मुख्यमंत्री कहलाना पसंद करते हैं। आज भी वह उसी तरह के घमंड और अहंकार से व्यवहार करते हैं, जैसा 2012 से 2017 के दौरान किया है।

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी दावेदारी करें। राजनीति में सक्रिय भूमिका के लिए तैयार रहें। उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में उनकी दावेदारी के अनुसार मौका दिलाया जाएगा।

 

 


Post navigation

Prev
Next
US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है

  • March 12, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा”

  • March 12, 2026
OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट

OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट

  • March 12, 2026
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा तीन दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “टेक्नोजूम 3.0″ का आयोजन

  • March 12, 2026
‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

‘पश्चिम बंगाल सरकार डीजीपी को राज्यसभा भेजने में व्यस्त है’, DGP की नियुक्ति मामले में CJI सूर्य कांत की टिप्पणी

  • March 12, 2026
LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

LPG की कमी का जिक्र कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले, ‘आजादी के बाद पहली बार राम रसोइयां…’

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • US-Iran युद्ध पर Rahul Gandhi की बड़ी चेतावनी, बोले- ये तो सिर्फ शुरुआत है, असली दर्द बाकी है March 12, 2026
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा का पहला संदेश, “होर्मुज बंद रहेगा और पिता के खून का बदला लूंगा” March 12, 2026
  • OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने के लिए पेरेंट्स की सैलरी ही अकेला आधार नहीं हो सकती: सुप्रीम कोर्ट March 12, 2026
  • जिला महिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण बूथ का उद्घाटन March 12, 2026
  • उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में भारतीय खटीक महासभा ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन March 12, 2026
  • नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग, भाकियू रक्षक ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन March 12, 2026
  • उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी एडिशनल कमिश्नर रूबी सिंह का किया स्वागत, समस्याओं से कराया अवगत March 12, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दो वांछित बदमाश किए गिरफ्तार March 12, 2026
  • पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में डॉ. लाल पाथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, करीब 300 लोगों ने कराई जांच March 12, 2026
  • रोडवेज बसें डग्गामार वाहनों को लाभ पंहुचाने के लिये चात्रियों से से वसूल रही है अधिक पैसा March 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez